ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुणात्मक संचलन संपन्न, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का अनूठा प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं ने जिला गौतम बुद्ध नगर में एक भव्य गुणात्मक संचलन किया, जिसमें समाज जागरूकता और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय समन्वय देखने को मिला। यह संचलन सिग्मा वन स्थित ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड पब्लिक स्कूल से प्रारंभ होकर लगभग 4 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने के बाद ग्रेटर नोएडा पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ। इस आयोजन में लगभग 200 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
राजेश जी ने किया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन
इस अवसर पर प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख राजेश जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संघ में संचलन की प्रेरणा ऐतिहासिक और परंपरागत रूप से ली गई है। यह अनुशासन, संगठन क्षमता और गुणों के विकास में सहायक होता है। उन्होंने कहा, "अनुशासित कार्यकर्ता ही राष्ट्रहित में आगे बढ़कर कार्य करता है।"
वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस गुणात्मक संचलन में कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हुए, जिनमें नोएडा विभाग के विभाग संचालक सुशील जी, जिला संचालक नौरंग जी, विभाग प्रचारक प्रवीर, जिला कार्यवाह राजकुमार, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख संदीप, विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख अनुज और जिला प्रचारक गौरव जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गौरव जी ने किया, जबकि इसकी रूपरेखा संजीत जी ने संभाली।
समाज ने किया उत्साहवर्धन
संचलन के दौरान चार स्थानों पर बहनों ने स्वयंसेवकों का पुष्पों से स्वागत किया। इसके अलावा, समाज के अन्य बंधुओं ने भी कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। इस आयोजन ने समाज में राष्ट्रप्रेम और अनुशासन का संदेश फैलाने का कार्य किया।
इस सफल आयोजन से संघ की कार्यप्रणाली और समाज में उसकी सकारात्मक भूमिका का एक और उदाहरण प्रस्तुत हुआ, जिससे स्थानीय नागरिकों में भी राष्ट्रसेवा की भावना जागृत हुई।
0 टिप्पणियाँ