-->

आर्यवीर दल पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रांतीय प्रशिक्षण शिविर 22 जून से बाबूराम डिग्री कॉलेज बबराला में आयोजित होगा

राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स विशेष संवाददाता बुलन्दशहर।

बुलंदशहर/संभल। भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर आज आर्यवीर दल की महत्वपूर्ण बैठक जनपद बुलंदशहर और जनपद संभल में आयोजित की गई। इस बैठक में आर्यवीर दल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंकज आर्य ने घोषणा करते हुए बताया कि दल का पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रांतीय प्रशिक्षण शिविर इस वर्ष 22 जून से 29 जून 2025 तक आयोजित किया जाएगा। यह शिविर बाबूराम डिग्री कॉलेज, बबराला के विशाल प्रांगण में संपन्न होगा।

शिविर आयोजन की जिम्मेदारी श्री दयाशंकर आर्य को दी गई है, जो इस कार्यक्रम के संयोजक रहेंगे। बैठक में यह भी तय किया गया कि शिविर के सफल संचालन हेतु आर्य समाज गवां के सहयोग से सभी आवश्यक तैयारियां की जाएंगी।

बैठक में पंकज आर्य ने कहा कि आर्यवीर दल का उद्देश्य युवाओं में शारीरिक, बौद्धिक और चारित्रिक विकास करना है। इस प्रशिक्षण शिविर में युवाओं को आत्मरक्षा, व्यायाम, योग, शस्त्र संचालन, वेद अध्ययन और राष्ट्रभक्ति से जुड़े विशेष सत्र प्रदान किए जाएंगे। साथ ही देश की सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और आर्य समाज के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

बैठक में संभल और बुलंदशहर जिले के अनेक पदाधिकारी, प्रशिक्षक और आर्यवीर शामिल हुए। सभी ने शिविर को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ