-->

धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो के गगन भेदी नारों के साथ हिंदू महासभा ने महाकुंभ त्रिवेणी में किया स्नान!

कर्मवीर आर्य संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स प्रयागराज।
प्रयागराज।‌ प्रयागराज महाकुंभ दिनांक (19 फरवरी2025) अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के नेतृत्व में दिल्ली से सड़क मार्ग से सैकड़ो गाड़ियों के काफिले के साथ प्रयागराज कुंभ में स्नान करने के लिए गए वहां सेक्टर 18 में अपने शिविर में पहुंचने के बाद सभी ने  मां गंगा की आरती किया दूसरे दिन दिनांक 19 तारीख को ढोल नगाड़े के साथ अखिल भारत हिंदू महासभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा एवं संगठन मंत्री राजकुमार सिंह के संचालन में एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महंत श्री विजय पांडे जी और रेखा पांडे जी के नेतृत्व में देश भर से आए हुए हजारों कार्यकर्ता जय हिंदू राष्ट्र, सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज की जय, श्री राम जय राम जय जय राम का जाप करते हुए संगम त्रिवेणी की तरफ आगे बढ़ते गए और वहां जाकर गौ रक्षक केंद्रीय कानून बनाने एवं देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने एवं विश्व कल्याण के संकल्प के साथ सविनय स्वामी चक्र पांडे जी महाराज के साथ संगम स्थान किया इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऊपर सभी ने जल छिड़क कर सम्मान दिया वही स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने सबके ऊपर जल छिड़क कर आशीर्वाद दिया सभी ने स्वामी जी के साथ भगवान सूर्य को भी जल दिया क्यों जय श्री राम के उद्घोष किया भारत हिंदू महासभा ने अब निर्णय लिया है कि हिंदू राष्ट्र जल्द बनने के लिए हर धार्मिक स्थल की यात्रा अब की जाएगी, कार्यक्रम के मुख्य व्यवस्थापक थे, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री अनुपम मिश्रा,दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महंत श्री विजय कृष्ण पांडेय, उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री श्री राजकुमार सिंह, रेखा पांडेय महिला प्रदेश अध्यक्ष,प्रदेश उपाध्यक्ष शिव मूरत मौर्य जी,प्रदेश महामन्त्री देबाशीष ओझा ,चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सोम प्रकाश गुप्ता,दिल्ली प्रदेश मीडिया प्रभारी सह गोकुलपुर विधान सभा अध्यक्ष श्री अरुण त्रेहन 
,वरिष्ठ मीडिया प्रभारी पंडित संतोष मिश्रा ,प्रदेश निजी सचिव ( अध्यक्ष)  सौरभ सिन्हा,प्रदेश मुख्य सलाकार मोहित चौहान,महिला प्रदेश मंत्री पिंकी द्विवेदी,रोहिणी विधान सभा अध्यक्ष एस आर सिंह ,प्रदेश मंत्री सुमित सिमर,नई दिल्ली विधान सभा अध्यक्ष कुमार पुष्पम आनंद,नई विधानसभा अध्यक्ष अल्पना रानी,उत्तरी दिल्ली जिला अध्यक्ष मनीष कुमार, यूपी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष नीरज शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष एल के जौहरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय मौर्या, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ,प्रदेश मंत्री अनिल सिंह ,प्रदेश मंत्री सुभाष ठाकुर, बुंदेलखंड अध्यक्ष निलेश दीक्षित ,आई टी सेल प्रभारी तन्मय शुक्ला, एन के गुप्ता, राम भूषण सचिन सिंह ज्योति चतुर्वेदी, दिल्ली ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा aadi हजारों लोग मौजूद है उक्त जानकारी प्रेस प्रवक्ता रजत शर्मा ने दिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ