राजेंद्र चौधरी संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गाजियाबाद।
लोनी, 12 फरवरी 2025 (बुधवार): किसान नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की जयंती के अवसर पर लोनी में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान माननीय विधायक मदन भैया और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) लोनी के कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में विधायक मदन भैया जी ने चौधरी अजीत सिंह के किसान हित में किए गए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब ने किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) लागू करवाने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा, उन्होंने उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों के हित में शुगर मिल स्थापना की न्यूनतम दूरी को 40 किलोमीटर से घटाकर 15 किलोमीटर करवा दिया, जिससे किसानों को काफी लाभ हुआ।
विधायक मदन भैया ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह किसानों और मजदूरों की आवाज को सड़क से संसद तक बुलंद करने वाले महान नेता थे। उन्होंने हमेशा किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए केंद्र सरकार से नीतियां बनाने की मांग की और उनकी भलाई के लिए संघर्ष किया। हम सभी को उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के लोनी विधानसभा अध्यक्ष इंद्रपाल कसाना, नगर अध्यक्ष अफजल भैया, मंडल अध्यक्ष राशिद वारसी, सभासद देवेंद्र भैया, विपिन त्यागी, सोनू पोसवाल, सुमित, बिट्टू कसाना, मनोज, विनोद, रामकुमार समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने चौधरी अजीत सिंह के विचारों को आत्मसात करने और किसानों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा में भारी संख्या में किसानों और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी देखने को मिली।
0 टिप्पणियाँ