ग्रेटर नोएडा।इनोवेटिव कॉलेज ऑफ फार्मेसी में "पोषण, आंत स्वास्थ्य और कल्याण: एक त्रिस्तरीय संबंध" विषय पर एक विशेष गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. के. आर. शर्मा चेयरमैन, डॉ. त्रितिशा शर्मा एकेडमिक डायरेक्टर और डॉ. अमरजीत सिंह प्रिंसिपल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई।इस व्याख्यान में याकुल्ट की डिप्टी मैनेजर साइंस आकांक्षा शर्मा और साइंस एग्जीक्यूटिव स्मृति जैन ने विद्यार्थियों को आंत स्वास्थ्य और इसके संपूर्ण स्वास्थ्य पर प्रभाव के बारे में जागरूक किया। विशेषज्ञों ने बताया कि स्वस्थ आंत संपूर्ण शरीर की कार्यप्रणाली को प्रभावित करती है, और प्रोबायोटिक्स के माध्यम से हम अपनी पाचन क्रिया को बेहतर बना सकते हैं।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. अमरजीत सिंह ने वोट ऑफ थैंक्स देते हुए कहा,"बीमारी की शुरुआत पेट से होती है, यह सभी को पता है, लेकिन यह भी समझना जरूरी है कि स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है।"उन्होंने सभी अतिथियों और छात्रों का आभार व्यक्त किया और इस तरह के शैक्षिक कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखने की बात कही।
0 टिप्पणियाँ