जे. पी. सिंह गुर्जर भडाना बोले – ‘दिल्ली को दुल्हन बनाने का मार्ग प्रशस्त’
नई दिल्ली, 8 फरवरी 2025 – दिल्ली की जागरूक जनता ने झूठ, लूट और धोखाधड़ी की राजनीति को नकारते हुए एक नया इतिहास रच दिया है। मतदाताओं ने राजधानी को कुशासन, भ्रष्टाचार और दरिद्रता के अंधकार से निकालकर विकास के प्रकाश की ओर अग्रसर करने का मार्ग प्रशस्त किया है। इस ऐतिहासिक निर्णय पर राष्ट्रवादी विचारक जे. पी. सिंह गुर्जर भडाना ने दिल्ली की जनता को बधाई दी और इसे राष्ट्रहित में लिया गया क्रांतिकारी फैसला बताया।
उन्होंने कहा, "पिछले दस वर्षों में दिल्ली को ठगने, गुमराह करने और विकास से दूर रखने का घिनौना षड्यंत्र रचा गया। देश की राजधानी को दो से तीन दशक पीछे धकेलने का अपराध किया गया। लेकिन इस बार दिल्ली की महान जनता ने राष्ट्रवाद, ईमानदारी और विकास को प्राथमिकता देते हुए ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।"
राष्ट्र निर्माण में दिल्ली की निर्णायक भूमिका
जे. पी. सिंह गुर्जर भडाना ने कहा कि दिल्ली के मतदाताओं ने शीर्ष नेतृत्व को राजधानी की कमान देकर देश की प्रगति को रफ़्तार देने का महान कार्य किया है। यह केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के विकास के लिए अनिवार्य था। उन्होंने कहा, "अब दिल्ली दुल्हन की तरह सजेगी और राष्ट्र निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी।"
राष्ट्रवादी विचारधारा की विजय
उन्होंने इस जनादेश को राष्ट्रवादी विचारधारा की विजय बताते हुए कहा कि यह सत्य की जीत है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, "राम ही सत्य है, यही सत्य है।" दिल्ली की जनता का यह निर्णय न केवल राजधानी बल्कि पूरे देश की राजनीति को एक नई दिशा देगा।
0 टिप्पणियाँ