राजेंद्र चौधरी संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गाजियाबाद।
गाजियाबाद। गाजियाबाद के लाजपत नगर साहिबाबाद में राष्ट्रीय व्यापार मंडल इकाई के संगठन का जोरदार विस्तार किया गया। अध्यक्ष ठाकुर सुखबीर सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में व्यापारियों को संगठन से जोड़ा गया और विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर ठाकुर सुखबीर सिंह ने सभी व्यापारियों को एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने क्षेत्र को स्वच्छ, क्राइम मुक्त और विकसित बनाने का वादा करते हुए कहा, "एक रहेंगे तो नेक रहेंगे, बटेंगे तो कटेंगे।" उन्होंने व्यापारियों के हर सुख-दुख में साथ रहने की प्रतिबद्धता जताई।
संगठन में शामिल होने वाले प्रमुख व्यापारियों में एडवोकेट इंद्रवीर राघव, प्रमोद राणा, अरुण चौहान, योगेश शिवकुमार, नकुल वर्मा, कमल पाटिल, विक्रम बैसला, राकेश मंडोला, विनोद चौहान, मयंक वर्मा, लोकेश गुप्ता, अंकित शर्मा, शंकर मित्तल, राहुल वर्मा, विनोद बालियां, विक्की, संजय साहनी, ऋषि सेंगर, रविंद्र बालियां, आशीष शर्मा, गोपाल पुजारी, अनिल राणा, दिनेश शर्मा, चिंटू हांडा, कुमकुम चौधरी और अमृता शर्मा शामिल हैं।
ठाकुर सुखबीर सिंह ने व्यापारियों को संगठित रहकर क्षेत्र के विकास में योगदान देने और व्यापारिक समस्याओं को हल करने के लिए एकजुट प्रयास करने पर जोर दिया। यह आयोजन व्यापारियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने में सफल रहा।
0 टिप्पणियाँ