ग्रेटर नोएडा ।गौतम बुद्ध नगर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के द्वारा मेवाड़ के राजा महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके चरणों में नमन किया राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय ऋषिपाल सिंह परमार ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर कई ज्वलंत और प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुई।कई कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी गई!!!! आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने बैठक को संबोधित करते हुए आगामी कार्यकर्मों के बारे में जानकारी देते हुए EWS में संशोधन और जातीय जनगणना के स्थान पर आर्थिक आरक्षण के मुख्य विषयों पर प्रकाश डाला !बैठक में नवीन जिम्मेदारी के रूप में निम्न पदाधिकारियों को चुना गया प्रदेश उपाध्यक्ष पवन ठाकुर जिला सरंक्षक लक्ष्मी सिंह चौहान देवेंद्र सिंह भदौरिया अमरपाल चौहान , अनिल सिंह,जिला प्रभारी गजेंद्र सिंह जिला सचिव प्रमोद चौहान जिला उपाध्यक्ष रवि ठाकुर बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समरपाल सिंह चौहान , राष्ट्रीय महामंत्री रणजीत सिंह , प्रदेश प्रभारी मार्कण्डेय , प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रमोद सिंह राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मान सिंह चौहान जी, करतार सिंह , पूर्वांचल अध्यक्ष शरद सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सिंह , जिलाध्यक्ष राजीव ठाकुर जिला महामंत्री शक्ति रावल और देवतुल्य कतिपय कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ