-->

भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति नें क्षेत्रीय किसानों की समस्याओ को लेकर यमुना प्राधिकरण के सक्षम अधिकारियों से वार्ता की।




मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाइम ब्यूरो चीफ गौतमबुद्धनगर 
ग्रेटर नोएडा।भारतीय किसान यूनियन  कृषक शक्ति  नें यमुना विकास प्राधिकरण में निम्न मांगों को लेकर वार्ता की- 1. यमुना एक्सप्रेस वे के प्रभावित किसानों का बकाया 64.7% मुआवजा जल्द दिया जाए। 2. किसान कोटे के प्लॉट किसानों को जल्द आवंटित किए जाएं।3. गांव मिर्जापुर के मुख्य रास्ते की मांग। 4. यमुना विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले गांवों में पंचायत घर, बारात घर, खेल का मैदान व स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाए। 5. यमुना प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले गांवों में ओपन जिम लगाई जाए। 6. सभी गांवों में लगी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया जाए। 7. स्थानीय नौजवानों को रोजगार दिया जाए। 8. आबादी निस्तारण।आदि मांगो पर एक माह का समय संगठन द्वारा दिया गया है, अन्यथा मजबूरन संगठन एक माह पूर्व यमुना विकास प्राधिकरण पर अनिश्चितकालीन धरना शुरु करेगा। वार्ता में यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र सिंह, जीएम प्रोजेक्ट राजेश कुमार, बी पी सिंह, तहसीलदार हरिप्रताप सिहं एवं इलेक्ट्रोनिक विभाग के सक्षम अधिकारी मौजूद रहे। कुछ समस्याओ का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। वार्ता में भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति  संगठन से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर, राष्ट्रीय वरिष्ठ महासचिव रघुराज सिंह, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रोहतास भाटी, राष्ट्रीय प्रवक्ता रवींद्र प्रधान, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक प्रधान, राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य जितेंद्र प्रधान, जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह, समरपाल सिंह चौहान, प्रदेश महासचिव प्रमोद भाटी, प्रदेश सचिव रोहतास छौंकर, शिवसिंह मिर्जापुर, रामोतार शर्मा, विनोद भाटी, मोनू सिंह, बबलू सिंह, प्रेमचन्द मिर्जापुर, राहुल धनौरा, आकाश शर्मा, निरंजन गॉड, श्रीपाल भाटी मिर्जापुर आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ