-->

क्षेत्रीय किसानों की समस्याओ को लेकर भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति की पंचायत।



 
मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाइम ब्यूरो चीफ गौतमबुद्धनगर 
ग्रेटर नोएडा।भारतीय किसान यूनियन  कृषक शक्ति नें गांव मिर्जापुर में एक पंचायत का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता रामोतार शर्मा एवं संचालन प्रदेश महासचिव प्रमोद भाटी नें किया।पंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर नें कहा की यमुना विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले गांवों में मुख्य रास्तों को रोक दिया गया है, गांव मिर्जापुर को चारों तरफ से बंद कर दिया गया है, गांव मिर्जापुर के लिए मुख्य रास्ते की मांग सभी के द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि बहुत लंबे समय से यमुना एक्सप्रेसवे का 64.7% अभी किसानों को नहीं दिया गया है, हमारी मांग है कि जल्द से जल्द किसानों का बकाया यमुना हाईवे का 64.7% दिया जाए। उन्होंने पंचायत में यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों के लिए पंचायत घर, स्वास्थ्य केंद्र, खेल का मैदान एवं इण्टर काॅलिज की मांग की है। पंचायत में सभी किसानों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है कि यमुना विकास प्राधिकरण पर दिनांक 16 अक्टूबर, दिन बुधवार, सुबह 11:00 बजे एक वार्ता का आयोजन यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी एवं अन्य सक्षम अधिकारियों के साथ किया जाए। पंचायत में सभी ने गांव मिर्जापुर की एवं क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया एवं वार्ता के बाद निष्कर्ष ना निकलने पर गांव मिर्जापुर में अनिश्चितकालीन धरने की शुरुआत करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान प्रमोद भाटी, विपिन सचदेवा, मोनू सिंह, राम अवतार शर्मा, विनोद भाटी, सत्तन सिंह आदि ने भी अपने विचार रखें। पंचायत में तेजवीर भाटी, यश भाटी, बंटी भाटी, योगेश, योगेश गिरी, कुमार पाल गिरी, कृष्णागिरी, गौतम भाटी, चंचल भाटी, संजय भाटी, ललित भाटी, प्रशांत भाटी, छतरपाल सिंह, भूपेंद्र भाटी, प्रेमचंद, बबलू भाटी, अमित भाटी, अजीत भाटी, रहीसुद्दीन, नसीब खान, चंद्रपाल सिंह, नन्हें खां, एल पी सिंह, रघुराज सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ