-->

रतन टाटा का निधन: भारत माता के अनमोल सपूत को भावभीनी श्रद्धांजलि।

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स विशेष संवाददाता नई दिल्ली।
नई दिल्ली। भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाले और राष्ट्रहित के सच्चे कर्मयोगी रतन टाटा के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। भारत माता के इस रतन सपूत ने न केवल देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया, बल्कि एक सच्चे मानवतावादी के रूप में भी अपनी पहचान बनाई।

उनके निधन पर जे पी सिंह गुर्जर भडाना ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, “भारत माता के अनमोल रत्न, देश की अर्थव्यवस्था के सूत्रधार, और कर्मयोगी रतन टाटा का जाना राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी भारत की आर्थिक उन्नति और सामाजिक कल्याण के लिए समर्पित की। उनके द्वारा स्थापित मूल्यों और आदर्शों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।"

भडाना ने ईश्वर से प्रार्थना की कि रतन टाटा जैसे महान सपूत को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें और उनके परिवार एवं देश को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें। जय श्री राम, राम ही सत्य हैं, यही अंतिम सत्य है।

रतन टाटा की मृत्यु से न केवल उद्योग जगत बल्कि आम नागरिक भी शोकाकुल हैं, जो उनके मानवीय कार्यों और भारत की प्रगति में उनके योगदान के लिए हमेशा आभारी रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ