अनीता त्रिपाठी जिला अध्यक्ष व नेहा कुशवाहा कोषाध्यक्ष व निधि तायल जिला महामंत्री के पद पर मनोनीत ।


मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाइम ब्यूरो चीफ गौतमबुद्धनगर 
ग्रेटर नोएडा।पर्यावरण शिक्षा सेवा एवं सुरक्षा हेतु सदैव समर्पित सूर्यक्रांति फाउंडेशन जनपद गौतमबुद्धनगर के शिक्षक अनीता त्रिपाठी, नेहा कुशवाहा , निधि रानी तायल, रामकुमार शर्मा, हरेंद्र कुमार, विकास कुमार को मिली जिम्मेदारी गुरु द्रोणाचार्य की पावन भूमि दनकौर पर सूर्य क्रांति फाउंडेशन जनपद गौतम बुद्ध नगर का  ब्लॉक स्तर  व जिला स्तर के पदाधिकारियों को मनोनीत  किया गया।सूर्य क्रांति फाउंडेशन निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे पर्यावरण शिक्षा सेवा एवं सुरक्षा हेतु सदैव समर्पित रहने वाले शिक्षकों उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाता है
प्राथमिक विद्यालय समसपुर में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता की शपथ दिलाई गई व नव साक्षरता अभियान ग्राम वासियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए शुभारंभ किया गया. पर्यावरण शिक्षा सेवा एवं सुरक्षा हेतु सदैव समर्पित भाव  से कार्य करने वाले शिक्षकों, समाजसेवियों व ग्रामीणों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. 
सूर्यक्रांति फाउंडेशन के संस्थापक डा. कृष्ण कुमार शर्मा,  सह -संस्थापक रेखा दिक्षित, अशोक कुमार, सुखपाल सिंह, अनीता त्रिपाठी, नेहा कुशवाहा, निधि रानी तायल आदि की उपस्थिति में ब्लॉक दनकौर से रामकुमार शर्मा, ब्लॉक जेवर से हरेंद्र कुमार शर्मा व कुलदीप शर्मा, ब्लॉक दादरी से विकास कुमार व मीरा कुमारी, ब्लॉक बिसरख से रेनू अग्रवाल को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया. जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष नेहा कुशवाहा, जिला महामंत्री निधि रानी तायल व प्रियंका शर्मा जिला  सचिव, श्रद्धा दीक्षित जिला उपाध्यक्ष, सुनीता रानी को जिला उपाध्यक्ष, रचना वार्ष्णेय को जिला उपाध्यक्ष, अर्चना श्रीवास्तव को जिला उपसचिव, राहुल भाटी को जिला सदस्य मनोनीत किया गया इस अवसर पर समाज सेवी कृष्ण बैंसला, श्रीमती सुरेश देवी कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक एवम ग्रामवासी आदि उपस्थि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ