-->

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने स्वामी चक्रपाणि महाराज से लिया आशीर्वाद, गांव के दोस्त की शादी में जाने के निर्णय की प्रशंसा

रामानन्द तिवारी संवाददाता दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स नई दिल्ली।
नई दिल्ली: अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्वामी चक्रपाणि महाराज ने बताया कि आज केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने उन्हें स्वस्थ और दीर्घायु होने की मंगल कामना की।
स्वामी जी ने विशेष रूप से केंद्रीय मंत्री मांझी के उस फैसले की सराहना की, जिसमें उन्होंने अंबानी की भव्य शादी में शामिल होने के बजाय अपने गांव के एक गरीब मित्र की शादी में जाने का निर्णय लिया। स्वामी चक्रपाणि महाराज ने इसे एक अनुकरणीय और समाजोपयोगी निर्णय बताया, जो समाज में सादगी और मित्रता की महत्ता को दर्शाता है।
इस पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने स्वामी चक्रपाणि महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें स्वामी जी का आशीर्वाद पाकर आत्मिक संतोष मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वामी जी की शिक्षाएं उन्हें सदैव समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित करती रहेंगी।
स्वामी चक्रपाणि महाराज ने इस मौके पर अपने अनुयायियों से भी अपील की कि वे इसी प्रकार समाज और राष्ट्रहित के लिए कार्य करते रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ