-->

छठ पूजा पर रोक के खिलाफ 'धार्मिक न्याय यात्रा' का ऐलान, स्वामी चक्रपाणि महाराज ने किया समर्थन!

रामानन्द तिवारी संवाददाता दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स नई दिल्ली।
नई दिल्ली: छठ पूजा संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने स्वामी चक्रपाणि महाराज से दिल्ली में मुलाकात की और यमुना घाट पर छठ पूजा पर लगी सरकारी रोक के खिलाफ जल्द ही बड़े आंदोलन की घोषणा की। पूर्वाचल वासियों के द्वारा पूरे दिल्ली में 'धार्मिक न्याय यात्रा' निकाली जाएगी, जिसका उद्देश्य छठ पूजा पर लगे प्रतिबंध को हटाना है।

छठ पूजा संघर्ष समिति के अनुसार, यह यात्रा दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए यमुना घाट तक पहुंचेगी। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि छठ पूजा एक पवित्र और महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व है, जिसे मनाने से रोकना उनके धार्मिक अधिकारों का उल्लंघन है। स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया और इसे धार्मिक स्वतंत्रता के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

समिति ने दिल्ली सरकार से अपील की है कि वह इस पर्व को बिना किसी रुकावट के मनाने की अनुमति दे, अन्यथा यह यात्रा एक बड़े जन आंदोलन का रूप ले सकती है। 'धार्मिक न्याय यात्रा' की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ