"सीमित संसाधन होने के बावजूद भी स्वर्ण पदक जीतना, एक ऐसी उपलब्धि, जिसे आने वाली पीढ़ियां रखेंगी याद"।


मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाइम ब्यूरो चीफ गौतमबुद्धनगर 
ग्रेटर नोएडा।जेवर विधायक वीरेंद्र सिंह ने जेवर विधानसभा के ग्राम गोविन्दगढ में पेरिस पैरालंपिक 2024 में ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रवीण कुमार के स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से कहे। जैसा कि विदित है कि अभी हाल ही में पेरिस पैरालंपिक 2024 ऊंची कूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जेवर के ग्राम गोविंदगढ़ के निवासी श्री प्रवीण कुमार ने जेवर और उत्तर प्रदेश का नाम पूरे दुनिया में विख्यात किया है, उसी को लेकर आज दिनांक 15 सितंबर 2024 को उनके घर आगमन पर आयोजित सम्मान समारोह में सैकड़ो की तादाद में जेवर के लाला को देखने के लिए इकठ्ठा हुए लोगों को संबोधित करते हुए कहे।जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रवीण कुमार के साथ-साथ उनके कोच  सतपाल सिंह, पिता अमरपाल सिंह व माता  निर्दोष देवी व दादी का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।ज़ेवर विधायक  धीरेन्द्र सिंह ने आगे अपने संबोधन में कहा कि "प्रवीण कुमार ने जेवर और पूरे उत्तर प्रदेश को सम्मानित और गौरवान्वित किया है। इसलिए प्रवीण कुमार का सम्मान उत्तर प्रदेश के साथ साथ पूरे देश का सम्मान है। उत्तर प्रदेश सरकार यहां के खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।"जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने अंत में कहा कि पेरिस पैरालंपिक में ऐतिहासिक सफलताएं हासिल कर, पूरे देश को जश्न मनाने का एक अवसर प्रदान किया है। हमारे खिलाड़ियों के पास ऊंची उड़ान भरने की साथ साथ भरपूर क्षमता, पदक जीतने की दृढ़ शक्ति और आत्मविश्वास है। आज हिंदुस्तान खेल की दिशा में बहुत तेजी से तरक्की कर रहा है।"इस मौके पर लोकसभा सांसद गौतम बुद्ध नगर डॉक्टर महेश शर्मा ने प्रवीण कुमार को बधाई देते हुए कहा कि *"प्रवीण कुमार ने गोल्ड मेडल जीतकर गौतमबुद्ध नगर के साथ साथ पूरे देश का मान बढ़ाया है।" प्रवीण कुमार ने बताया कि "गोल्ड जीतने की मेहनत एक या दो दिन की नहीं है। वह 2018 से मेहनत कर रहे हैं। पिछले 06 साल से लगातार मेहनत कर रहे हैं। प्रवीण ने गोल्ड मेडल जीतने का श्रेय अपने परिवार और खासतौर पर अपने गुरु सत्यपाल सिंह को दिया। उन्होंने कहा, "अगर उन लोगों ने समर्थन नहीं किया होता तो आज जिस मुकाम पर हूं, उसको पाना असंभव था।"आज के इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी जनपद गौतमबुद्धनगर मनीष कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी जेवर  अभय प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी न्यायिक जेवर विवेक सिंह भदोरिया, एडीसीपी  अशोक कुमार, एसीपी जेवर  सार्थक सेंगर, प्रभारी निरीक्षक जेवर  संजय कुमार सिंह  भी मौजूद रहे।  सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता  बने सिंह ने की तथा संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित सुशील शर्मा ने किया। इस मौके पर  राजीव चौधरी, मुकेश सिंह पूर्व प्रधान,  वीरेंद्र सिंह, श्यौराज सिंह,  अनिल तालान,  हरीश शर्मा, मंडल अध्यक्ष जेवर  श्याम रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष  अशोक शर्मा, मोनू गर्ग, अरविन्द सिंह पूर्व प्रधान  सर्वेंद्र कपासिया, शाहिद कुरेशी सत्यपाल  सिंह, बॉबी शर्मा, चेतराम सिंह, महिपाल सिंह आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ