राहुल गाँधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी व पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ खिलाफ जिला कांग्रेस का मंडलीय स्तर पर प्रदर्शन।

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतमबुद्ध नगर।
नोएडा/मेरठ। गौतमबुद्ध नगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के नेतृत्व में भा० ज० पा० के मानसिक दिवालिया बयानवीरों व उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आम जन सामान्य के उत्पीड़न के खिलाफ मेरठ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मंडलीय स्तर के कमिश्नर कार्यालय घेराव आक्रोश प्रदर्शन में हिस्सा लिया। 
प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने साथी  कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ यकायक इतनी हिंसक और घृणित बयानबाजी भारतीय जनता पार्टी के लोगों के द्वारा शुरू करना असल में यह एक हारे हुए अहंकारी राजा की छटपटाहट है जिनसे बीते लोकसभा चुनाव में समूचे विपक्ष को जनता ने पहली के रूप में पसंद चुना है यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है। 
जनपद गौतमबुद्ध नगर से मेरठ मंडल कमिश्नर घेराव में दिनेश शर्मा, सतीश शर्मा, रिज़वान चौधरी, उर्मिला चौधरी, धर्म सिंह बाल्मीकि, मुकेश शर्मा, सतपाल फौजी, गौतम सिंह, नरेश शर्मा, अरुण भाटी, अरविन्द रेक्सवाल, बिन्नू नेता जी, तनवीर अहमद, रमेश बाल्मीकि, सतीश बाल्मीकि, सुबोध भट्ट, जितेंद्र शर्मा, रूपेश भाटी, सचिन भाटी, राजू सिंह, कुलरतन सिंह आदि कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद थे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ