केंद्रीय वि‌द्यालय एन.टी.पी.सी, दादरी में छात्र परिषद का गठन ।


मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाइम ब्यूरो चीफ गौतमबुद्धनगर 
ग्रेटर नोएडा।केंद्रीय वि‌द्यालय एन.टी.पी.सी, दादरी देश के सर्वोतम वि‌द्यालयों में अग्रणी है। शिक्षण क्षेत्र में अपना लोहा मनवाने के अतिरिक्त यह वि‌द्यालय भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों ‌द्वारा चलाए जा रहे अभियानों का दर्पण भी है। खेलो इंडिया, फिट इंडिया, चंद्रयान मिशन, पोषण सप्ताह, स्वच्छता पखवाड़ा, हिंदी पखवाड़ा जैसे राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही छार्यों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए 'छात्र परिषद का गठन भी कर दिया गया ।इस हेतु वि‌द्यालय प्राचार्य  सतीश कुमार के मार्गदर्शन में भव्य समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में  एन. एन. सिन्हा, नामित अध्यक्ष वि‌द्यालय प्रबंध समिति तथा अतिथि के रूप में  पूनम दुआ प्राचार्य, दिल्ली पब्लिक स्कूल, एन.टी.पी.सी दादरी भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षिका  बबिता सिन्हा ने अपने जुझारू और जोशिले अंदाज में किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में 'वैल्कम वैल्कम' नामक स्वागत नृत्य ने सभी को आनंदित कर दिया। इस नृत्य को तैयार कराने में शालिनी साहा और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके बाद शुरू हुआ 'छात्र परिषद' के गठन का विहंगम दृश्य। शिवाजी, टैगोर, अशोक और रमन सदन के पदाधिकारियों को सदनाध्यक्ष और सहयोगी शिक्षकों ‌द्वारा बैच लगाकर सम्मानित किया गया तो वहीं दूसरी ओर मुख्य अतिथि, प्राचार्य और सदनाक्ष्यक्ष दद्वारा ध्वज प्रदान कर सदन कप्तान को उत्तरदायित्व का बोध कराया गया। इसी समारोह में 'माहिरा' कक्षा बारहवी ब तथा तनवीर शाह कक्षा बारहवी अ को मुख्य अतिथि द्वारा हैड ब्वॉय और हैड गर्न' के अलंकरण से विभूषित किया,गया।उसके पश्चात वि‌द्यालय छात्र परिषद के पदाधिकारियों और सभी सदनों के चयनित पदाधिकारी छात्र छावाओं ने बैज और सैशे धारण कर बेहतरीन अनुशासित परेड में भाग लिया और मुख्य अतिथि तथा मचासीन पदाधिकारियों को सलामी दी। प्राचार्य श्री सतीश कुमार जी तथा मुख्य अतिथि  एन.एन सिन्ही  ने अपने अपने संबोधनों में चयनित छार्च को हार्दिक बधाइयों देकर कर्तव्य बोध की भी सीख दी।इस समारोह को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षक नागेंद्र नागर तथा कोच  शैलेंद्र सिंह, कला शिक्षिका  नीलम अगरवाल, सदनाध्यक्ष तथा सहयोगी शिक्षकों  जोखनराम,  सविता सिंह,  गीता त्रिपाठी,  विनय कुमार,  उपेंद्र कुमार सिंह,  चांदनी निर्मल,  नीलम अगरवाल,  रोहित,  सुमित कुमार,  हरिओम,  सुमन वर्मा,  नवीन कुमार,  दशराय कुमार,  दिगंबर सिंह,  अमिता राय,  शिखा पाल,  अनिल कुमार,  शिवा,  रीता देवी,  संगीता और मोहम्मद इरफान अंसारी आदि का सक्रीय मार्गदर्शन रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ