अखिल भारतीय मैथिल ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव गोवर्धन परिक्रमा मार्ग स्थित एक धर्मशाला में संपन्न हुआ।


मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाइम ब्यूरो चीफ गौतमबुद्धनगर 
ग्रेटर नोएडा।अखिल भारतीय मैथिल ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव गोवर्धन परिक्रमा मार्ग स्थित एक धर्मशाला में संपन्न हुआ। जिसमे कोसीकलां निवासी पंडित रामदेव भारद्वाज को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।और उत्तर प्रदेश गौतमबुद्धनगर सूरजपुर निवासी पंडित सत्यपाल पाराशर को राष्ट्रीय महासचिव सर्वसम्मति से चुना गया रविवार को परिक्रमा मार्ग स्थित रामेश्वर कुंज कोकिलावन वाली धर्मशाला में मा हरप्रसाद शर्मा सिनिसिनी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीगणेश पूजन कर किया गया। उसके पश्चात तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र कुमार शर्मा ने कार्यकारणी सहित अपने पद से इस्तीफा सौंपा। उसके बाद नवीन जिम्मेदारी के लिए मैथिल ब्राह्मण समाज के उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान से अध्यक्ष पद के लिए तीन आवेदकों ने दावेदारी की। उसके बाद सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में आम सहमति से आगामी दो वर्ष छह माह के लिए पं रामदेव भारद्वाज को राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर सूरजपुर निवासी पं सत्यपाल शर्मा एडवोकेट को महामंत्री एवं पांच वर्ष के लिए पं सुरेशचंद शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।यह निर्णय लिया कि ढाई वर्ष के बाद सत्यपाल शर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम रामदेव शर्मा को महामंत्री बनाया जाएगा। सभापति हरप्रसाद शर्मा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मूलचंद शर्मा, योगेंद्र कुमार शर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। इस अवसर पर ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुगेंद्र भारद्वाज, दाऊजी ठेकेदार, उप्र अध्यक्ष छत्रपाल व्यास, हरियाणा छत्रपाल मिश्रा, जगन्नाथ शर्मा,  पं रूपकिशोर उपमन्यु, पं भूदेव प्रसाद शर्मा, खेमचंद पटवारी, पूर्व महासचिव जयदेव शर्मा, चेतनस्वरूप शर्मा,  देवदत्त शर्मा, इंजी मनोज कुमार शर्मा, आकाश शर्मा, श्रीराम शर्मा, जगदीश प्रभाकर, ओमप्रकाश शर्मा, रमनलाल उपमन्यु, देवीचरण शर्मा, सोनू झा, राजेश, सुमित शर्मा, वीरपाल मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ