स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संकल्प संस्था ने चलाया तिरंगा अभियान ।


मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाइम ब्यूरो चीफ गौतमबुद्धनगर
ग्रेटर नोएडा:सामाजिक संघठन संकल्प संस्था ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत घर घर जाकर लोगों को अभियान के बारे में जानकारी देते हुए घर पर तिरंगा लहराने के लिए जागरूक किया। संस्था के संस्थापक शिक्षक भूपेन्द्र नागर ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक भारतीय नागरिक के घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति को व्यक्त करना है।संस्था के सह-संस्थापक व महासचिव अमित नागर ने इस अभियान के महत्व पर जोर देते हुए कहा, "हमारा लक्ष्य है कि हर घर पर तिरंगा लहराए, जिससे हमारे देशभक्ति की भावना और अधिक प्रबल हो। यह अभियान हमें हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद दिलाने का अवसर भी देता है।"
 संस्था के उपाध्यक्ष  नरेश खारी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगवीर शर्मा, सचिव सनी नागर और सचिव मनोज नागर ने भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए घर-घर संपर्क कर सभी लोगो से इस अभियान मे बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ