अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक संपन्न हुई।


मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाइम ब्यूरो चीफ गौतमबुद्धनगर 
नई दिल्ली। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के स्पीकर हाल में हुई। जिसमें संगठन विस्तार, समाजोंउत्थान, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने  एवं राजनैतिक दलों में गुर्जर समाज की अनदेखी होने पर पुरजोर विरोध कर समाज द्वारा राजनैतिक दलों को मुँहतोड़ जबाव देने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।सर्वप्रथम भगवान देवनारायण की प्रतिमा के सम्मुख राष्ट्रीय अध्यक्ष  दीपक पुरुषोत्तम पाटिल सहित राष्ट्रीय नेतृत्व ने दीप प्रज्जवलित कर बैठक का शुभारम्भ किया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पुरुषोत्तम पाटिल ने संगठन की कार्ययोजनाओं और गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बच्चू सिंह बैंसला ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए संगठन विस्तार, समाजोंउत्थान, समाज की वर्तमान सामाजिक, राजनैतिक एवं आर्थिक स्थिति सहित समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने की अपील की। नवनियुक्त युवा  राष्ट्रीय अध्यक्ष सुन्दर चौधरी ने राष्ट्र व्यापी गुर्जर चेतना यात्रा निकालने का ऐलान किया।राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में सुन्दर चौधरी को युवा इकाई का राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांवरमल गुर्जर सिरसा को हरियाणा इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की गई।राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पुरुषोत्तम पाटिल की अध्यक्षता और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बच्चू सिंह बैंसला के सफल एवं कुशल संचालन में आयोजित राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में सर्व सम्मति से कई प्रस्ताव पारित कर केन्द्र सरकार से उन्हें लागू कराने की मांग की गई। जिसमें केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकारों सहित राजनैतिक दलों से भी उचित प्रतिनिधित्व दिलाने, राजस्थान के एमबीसी वर्ग को आरक्षण की नवीं अनुसूचि में शामिल कराने, देश के सभी राज्यों में जहां भी गुर्जर समुदाय निवास करता हैं वहां के राज्य में गुर्जर समाज के लिए भूमि आवंटित कराने और देश के समस्त गुर्जर समाज को जम्मू कश्मीर एवं  हिमाचल प्रदेश की तरह अनुसूचित जनजाति (एसटी) का आरक्षण दिलाने, गुर्जर रेजिमेंट बनवाने, भारत के संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों एवं राज्यों के विधानसभा क्षेत्रों की गुर्जर बाहुल्य सीटों के आरक्षित कोटे को समाप्त कर आगामी नये परिसीमन में गुर्जर बाहुल्य सीटों को बहाल कराने आदि कई प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किये गये।बैठक में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पुरुषोत्तम पाटिल, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपीचन्द गुर्जर, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बच्चू सिंह बैंसला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपाल सिंह गुर्जर, गिरराज सिंह , डॉ० सूरत सिंह एड०, बाल स्वरूप गुर्जर, राष्ट्रीय सचिव हिमांशु गुर्जर एवं विवेक बैंसला, महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू चौधरी, युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुन्दर चौधरी, आईटी सैल के राष्ट्रीय संयोजक डीएन सिंह, जयपुर की महापौर एवं राजस्थान महिला प्रदेश अध्यक्ष मुनेश गुर्जर, पूर्व मंत्री कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राकेश चौधरी, उत्तर प्रदेश कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह नागर, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद धाभाई, मध्य प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुर्जर, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष मोहन भाई पटेल, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष पम्मी पंडोरी, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सांवरमल गुर्जर, सुधीर बैंसला, मयूर दीपक पाटिल,  मीडिया प्रभारी डॉ० मनोज कटारिया, विनोद चौधरी, डॉ० प्रफुल्ल पाटिल, महावीर सिंह ड़ोई, विकास जांगल, दीपक बैंसला, तरुण चौधरी, देवीलाल गुर्जर, मध्य प्रदेश महिला अध्यक्ष आरती पटेल, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संगीता चौधरी, राष्ट्रीय सचिव धनश्री कमलेश पाटिल, महिला दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कुसुम लता, ममता रेक्सवाल, मुनेश डेढा, कुंवरानी देवयानी, उत्तर प्रदेश प्रवक्ता प्रो० बी एस रावत एड,  सुखवीर आर्य, अमरजीत सिंह, देवेन्द्र कसाना, सुनील पटेल, सत्यभान सिंह, रामअवतार बड़िया, राजेन्द्र पटेल, राजकुमार पटेल, ईश्वर सिंह, वीरेन्द्र कुमार उर्फ विनोद गुर्जर, ऋषिपाल सिंह, कृष्णपाल भड़ाना, अमरीश चपराना, नितिन गुर्जर एवं रामअवतार कपासिया, दर्शन सिंह जिंदल, रतन सिंह एवं श्याम सिंह गुर्जर आदि सैकड़ों पदाधिकारियों एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रहीं।

                

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ