अखिल भारत हिंदू महासभा ने वेद प्रकाश को नीलोखेड़ी विधानसभा चुनाव के लिए किया घोषित!

दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स विशेष संवाददाता हरियाणा।
हरियाणा – अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने हरियाणा के नीलोखेड़ी विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व ग्राम प्रधान वेद प्रकाश को उम्मीदवार घोषित किया है। स्वामी चक्रपाणि महाराज ने एक विशेष कार्यक्रम में वेद प्रकाश को पगड़ी और तलवार भेंट कर सम्मानित किया और आगामी चुनाव के लिए उन्हें आशीर्वाद दिया।

वेद प्रकाश, जो नीलोखेड़ी क्षेत्र में अपनी प्रभावशाली छवि और सेवा के लिए जाने जाते हैं, को महासभा की ओर से यह सम्मान प्राप्त हुआ है। स्वामी चक्रपाणि महाराज ने विश्वास व्यक्त किया कि वेद प्रकाश की सशक्त नेतृत्व क्षमता और जनता के प्रति उनकी निष्ठा विधानसभा चुनाव में उन्हें सफलता दिलाएगी। 

उन्होंने कहा कि वेद प्रकाश न केवल क्षेत्र की समस्याओं को समझते हैं बल्कि उनका समाधान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने स्थानीय विकास और हिंदू महासभा के सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जताई।

वेद प्रकाश ने इस मौके पर स्वामी चक्रपाणि महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे विधानसभा चुनाव में जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। उनके नाम की घोषणा से समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है, और आगामी चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ