हर घर तिरंगा अभियान के तहत गाजियाबाद भाजपा ने स्वच्छता अभियान के साथ पौधा रोपण और तिंरगा का किया वितरण

ताहिर अली संवाददाता दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गाजियाबाद।
गाजियाबाद। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर और भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा संचालित हर घर तिरंगा अभियान के तहत गाजियाबाद भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के संयोजन में स्वच्छता अभियान के साथ पौधा रोपण और तिंरगा वितरण किया गया। जिसके तहत उत्तर प्रदेश के मा०उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने वसुन्धरा के सैक्टर 15 बुद्ध विहार पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल की सफाई की। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वचछता अभियान चलाया, एक पेड़ मां के नाम पौधा रोपण किया, हर घर तिरंगा अभियान को गति देते हुए तिरंगा वितरण किया। इस दौरान लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया ।
भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा की
अध्यक्षता में चले इस हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त चले स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान,पार्षद अनिल शर्मा, सतेंद्र चौधरी आदि ने व्यवस्था की ज़िम्मेदारी संभाली।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वच्छता अभियान कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है उसी कड़ी में मुझे बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा स्थल पर सफाई की सेवा कार्य में शामिल होने का अवसर मिला। हमारे देश का बच्चा बच्चा राष्ट्र के ध्वज के सम्मान के लिए अपने परिवार, समाज और देश के गौरव के लिए धरती मां की गोद में अवतरित हुआ है। पीएम मोदी के आह्वान पर पार्टी के बृहत्तर अभियान हर घर तिंरगा अभियान में हमें जुट जाना है। इसके साथ साथ अपने जिले, नगर तालुक्का में सभी महापुरुषों की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाना है। एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण  करना है। सफाई के बाद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करना है। ध्वज फहराना है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने गाजियाबाद में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में वसुन्धरा बुद्ध विहार पार्क में चलाए गए स्वछता अभियान की तारीफ़ कर पीठ थपथपाई कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
साहिबाबाद विधानसभा विधायक उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि अब हमें राष्ट्र प्रेम से ओत प्रोत होकर एकजुट होकर हर घर तिरंगा अभियान में जुटते हुए जाति के नाम पर, संविधान के नाम पर झूठे प्रलोभन के नाम पर अपनी राजनीति करने वाले तत्वों को आईना दिखाना है। ये देश महापुरुषों के बताए रास्ते पर ही आगे बढ़ सकता है जिसके लिए मोदी योगी सरकार दृण संकल्पित है। उन्होंने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के सामने कांग्रेस के युवराज द्वारा फैलाए गए झूठ और प्रलोभन के लिए पोल खोल अभियान की भी सिफारिश कर डाली। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के गाजियाबाद कार्यक्रम में आगमन पर स्वागत अभिन्नदन किया। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और संजीव शर्मा ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत वसुन्धरा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष ओर पार्षदों के तिंरगा वितरण भी किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक अजीत पाल त्यागी , चौधरी राजा वर्मा, कृष्ण वीर सिरोही, आशा शर्मा, सुरेश कश्यप,डॉक्टर केशव त्यागी, अरविन्द भारतीय, राजेंद्र त्यागी, पवन गोयल, राजेश्वर प्रसाद, अनिल स्वामी,पप्पू पहलवान, अनिल शर्मा, रनिता सिंह, उदिता त्यागी, विमला रावत, गोपाल अग्रवाल सुशील गौतम राजेश त्यागी प्रदीप चौधरी, धीरज अग्रवाल, संजीव झा, हरमीत बक्शी, प्रतीक माथुर, अमित कल्याणी, पंकज भारद्वाज , सुधीर त्यागी आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ