भाजपा सरकार में महिलाओं का हो रहा है शोषण: रीबू श्रीवास्तव ।


मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स ब्यूरो चीफ गौतमबुद्धनगर ‌ 
ग्रेटर नोएडा:- शुक्रवार को समाजवादी महिला सभा की समीक्षा बैठक सूरजपुर स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व की केंद्र और राज्य सरकार में महिलाओं का सबसे अधिक शोषण हुआ है। आज महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। महिलाओं के साथ छेड़छाड़, दुष्कर्म अत्याचार और शोषण की घटना इस सरकार में बढ़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से आज महंगाई आसमान छू रही है जिससे महिलाओं को परिवार चलाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा के शासन में बेटियों पर जुल्म हो रहे है। भाजपा सरकार महिलाओं शोषण करने वालों को संरक्षण दे रही है।  नोएडा और ग्रेटर नोएडा जैसे हाईटेक शहर में भी महिलाओं के साथ अपारधिक घटनाऐं हो रही है, भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम हुई है। इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ महेन्द्र नागर, कृष्णा चौहान, जिला महासचिव सुधीर तोमर, डॉ. शशि यादव, सुनीता यादव, शालिनी खारी, अनीता चौहान, प्राची यादव, भगवती शर्मा, संगीता, नेहा वर्मा, ममता यादव, सीमा अरोरा, माधुरी मिश्रा, रितु यादव, पूजा, यादव, नंदनी, अंजलि श्रीवास्तव आदि सैकड़ो महिला उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ