बिसरख धाम रावण जन्म स्थली में महाशिवरात्रि पर्व पर हज़ारों शिव भक्तों ने किया भोले नाथ का जलाभिषेक ।


मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स ब्यूरो चीफ गौतमबुद्धनगर ‌ 

ग्रेटर नोएडा।बिसरख धाम रावण जन्म स्थली  में महाशिवरात्रि पर्व पर हज़ारों शिव भक्तों ने किया भोले नाथ का जलाभिषेक ।श्रावन मास की त्रयोदशी में हरिद्वार से कांवड यात्रा कर गंगा जल लेकर लौटें सैकड़ों कांवड़ियों ने दिव्य विषेश्वर महादेव बिसरख धाम में हर हर महादेव के जय घोष के साथ प्रारम्भ किया जलाभिषेक।अनंत श्रीविभूषित पूज्य श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर आचार्य अशोकानंद जी महाराज योगीराज सूर्यवंशी अखाड़ा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हिन्दू रक्षा सेना ने इस अवसर ट्रस्ट के सदस्यों के साथ यज्ञ व महारुद्राभिषेक किया। सभी भक्तों ने भोले बाबा का आशीर्वाद एवं भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। सभी भक्तों ने सुन्दर सुन्दर शिव एवं राधा कृष्ण की झांकियों के दर्शन किए ।इस पावन अवसर पर समस्त भक्तगण व  ग्राम वासी  रामवीर शर्मा,गोपाल शर्मा, संदीप शर्मा,कृष्ण भारद्वाज , अखिलेश शास्त्री, दीपांशु शर्मा, गोविंद शर्मा, देव शर्मा, तनुज शर्मा , लवली शर्मा , हर्ष शर्मा , रोहित शर्मा ,हन्नू शर्मा सन्नी शर्मा ,उदयवीर भाटी, नरेंद्र भाटी  पूरन सिंह एवम्  गुड्डी आर्य,  सुनीता शर्मा   बबीता शर्मा  मीना शर्मा  उमा शर्मा, क्षमा शर्मा अमृता शर्मा , तानिया शर्मा , संजू शर्मा , एकता शर्मा, गरिमा शर्मा, लीशा शर्मा गुल्लू कुमारी मीनाक्षी शर्मा, ऋतु शर्मा , स्वेता शर्मा, नींनी शर्मा एवं अन्य ज़िलों व क्षेत्र एवं ग्राम बिसरख के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।दिव्य विषेश्वर महादेव ट्रस्ट बिसरख धाम   एवं  मोहन योग परिवार की ओर से आप सभी शिव भक्तों एवम् देश वासियों को श्रावन शिवरात्रि की अनंत हार्दिक शुभकामनाएँ ।
               

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ