सलारपुर में भव्य तिरंगा पदयात्रा: देशभक्ति के रंग में रंगा श्री रामराज पब्लिक स्कूल

कुलदीप सिंह चौहान संवाददाता दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स नोएडा।
नोएडा। नोएडा के सलारपुर गांव में 14 अगस्त 2024 को 'हर घर तिरंगा, अभिमान तिरंगा' अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) और अखिल भारतीय गुर्जर महासभा गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष अशोक भाटी ने किया। इस आयोजन में श्री रामराज पब्लिक स्कूल के सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया, जिनकी मनमोहक झांकियों ने सभी ग्रामवासियों और अतिथियों का दिल जीत लिया।

पदयात्रा में सरस्वती मां, दुर्गा मां, रानी लक्ष्मी बाई, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह, कोतवाल धन सिंह गुर्जर, अशफाक उल्ला खान, सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की झांकियों ने देशभक्ति का संदेश फैलाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. यशवीर सिंह, रूपचंद मुनीम, सुभाष चौधरी, परविंदर अवाना, हरीश चौधरी, राकेश यादव, सुखबीर सिंह आर्य, अजय प्रधान, डॉ. कपिल भाटी और सुरेश प्रधान ने फीता काटकर इस तिरंगा पदयात्रा का शुभारंभ किया।

रामराज पब्लिक स्कूल के संस्थापक मनोज त्यागी ने सभी अतिथियों का पुष्प मालाओं, पुष्प गुच्छों और पगड़ी बांधकर स्वागत किया। इस दौरान देशभक्ति के गीतों ने सलारपुर के वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। पदयात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर गुर्जर सम्राट मिहिर भोज चौक और मेट्रो स्टेशन 81 तक तीन किलोमीटर की दूरी तय करती हुई निकली। यात्रा के दौरान ग्रामवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ