-->

भाजयुमो द्वारा कारगिल विजय दिवस के आयोजन हेतु बैठक हुई संपन्न

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतमबुद्ध नगर।
ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), जनपद गौतमबुद्ध नगर और नोएडा महानगर की संयुक्त बैठक का आयोजन आगामी 25 जुलाई को होने वाले "कारगिल विजय दिवस" कार्यक्रम की तैयारी के लिए किया गया। इस बैठक के मुख्य अतिथि दार्जिलिंग के लोकप्रिय सांसद और भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री राजू बिष्टा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में गौतमबुद्धनगर भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी, भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं उत्तर प्रदेश पश्चिम क्षेत्र प्रभारी अंतर्राष्ट्रीय रेसलर बबीता फोगाट, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष शिवबीर सिंह भदोरिया, भाजयुमो प्रदेश मंत्री अरुण यादव, जिला अध्यक्ष भाजयुमो राज नागर, नोएडा महानगर अध्यक्ष रामनिवास यादव, और भाजपा बिसरख मंडल अध्यक्ष मुकेश चौहान उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी ने की जबकि संचालन युवा मोर्चा के जिला और महानगर अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से किया। अपने संबोधन में राजू बिष्टा ने युवाओं को कारगिल विजय दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा मोर्चा इस दिन को तिरंगा यात्रा और मसाल जुलूस के साथ मनाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें आज की पीढ़ी को उन वीर जवानों के अद्वितीय पराक्रम से परिचित कराते रहना चाहिए जिन्होंने भारत मां की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
इस बैठक में युवाओं में जोश और उत्साह का माहौल था और पूरे सभागार में भारत मां की जय के नारों की गूंज सुनाई दे रही थी। इस आयोजन ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को और भी प्रेरित किया और आगामी कारगिल विजय दिवस के कार्यक्रमों को भव्य रूप से मनाने का संकल्प लिया।बैठक के दौरान "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत राजू बिष्टा ने कार्यक्रम स्थल गगन पब्लिक स्कूल में एक पौधा भी लगाया, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस मौके पर जॉनी चौहान, रोबिन त्यागी, गौरव पटेल, बालेश्वर नागर, शक्ति रावल, नरेश भारद्वाज, संगीता रावल, पूजा टहनवा, कन्हिया गुप्ता, अनुभव दुबे, संजीव शर्मा, देव नागर, नवीन मिश्रा, सत्यम सिंह, प्रवीण चौहान, अर्पित मिश्रा, अमित पांडे, ऋषि तोमर, कपिल धारीवाल, उत्कर्ष मिश्रा, शिवम सिसोदिया, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ