-->

गाजियाबाद राजेंद्र नगर में हुआ किसान एकता संगठन का विस्तार ।


मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स ब्यूरो चीफ गौतमबुद्धनगर 
गाजियाबाद-मंगलवार दिनांक 9 जुलाई को किसान एकता संघ की बैठक राजेंद्र नगर गाजियाबाद में सोनिया विज के आवास पर  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा चौधरी व वंदना चौधरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान की मौजूदगी में संपन्न हुई बैठक का संचालन संगठन मंत्री डॉक्टर रवि नगर ने किया इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कसाना ने बताया की राजेंद्र नगर गाजियाबाद में सोनिया विज के आवास पर सर्व सम्मति से संगठन का विस्तार किया गया जिसमें सूरजभान तंवर जिला जयपुर को राजस्थान का प्रभारी, श्री तेजवीर चौधरी को उत्तर प्रदेश सचिव, यशपाल तोमर वरिष्ठ उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश प्रभारी, सोनिया विज को उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश, डॉली चौधरी को प्रदेश सचिव महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश, कांति तोमर प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश, रागिनी शर्मा प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश तथा उषा वर्मा को प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा मनोनीत किया गया सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से संगठन में कार्य करने की शपथ दिलाई गई इस मौके पर राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी बाली सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान, राष्ट्रीय प्रभारी बबली कसाना, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कसाना, राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ रवि नगर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा चौधरी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश प्रधान,राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र नागर, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा वंदना चौधरी,उत्तर प्रदेश प्रवक्ता उमेद एडवोकेट,प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शर्मा,उत्तर प्रदेश महासचिव सतीश कनारसी,हापुड़ जिला अध्यक्ष प्रमोद हूण,गौतम बुध नगर जिला अध्यक्ष पप्पे नागर,  नगर अध्यक्ष दादरी राकेश चौधरी, गाजियाबाद जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सीमा खुटेल सहित अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ