स्वामी चक्रपाणि जी महाराज का भव्य गुरु पूजन, देशभर के कार्यकर्ताओं ने की आराधना

कमल प्रजापति संवाददाता दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स दिल्ली।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल और धर्मपत्री स्वामी चक्रपाणि जी महाराज को माला पहनकर गुरु पूजन करते हुए साथ में बालकृष्ण शर्मा और अन्य भगतगण।
नई दिल्ली, 21 जुलाई 2024: अखिल भारत हिंदू महासभा/संत महासभा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को नई दिल्ली स्थित हिंदू महासभा भवन में राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि जी महाराज का भव्य गुरु पूजन और अभिनंदन किया। इस समारोह में देशभर से आए कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और स्वामी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
समारोह की शुरुआत प्रातः 8:00 बजे हुई, जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर इंदिरा तिवारी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजय कृष्ण पांडे, काशी से आए श्रीकांत पांडे और केंद्रीय कार्यालय मंत्री पंडित दीपक शास्त्री ने हवन और पूजन किया। इसके बाद चक्रेश्वर हिंदेश्वर महादेव की पूजा और आरती संपन्न हुई। 
इस भव्य आयोजन में स्वामी चक्रपाणि जी महाराज का फूल मालाओं और स्वस्तिवाचन के साथ मुकुट पहनाकर गुरु वंदना और आरती की गई। इस अवसर पर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर बीके शर्मा हनुमान ने संचालन करते हुए स्वामी के योगदानों की सराहना की। उन्होंने कहा, "स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने न केवल आतंकी दाऊद इब्राहिम की गाड़ी को आग लगाई, बल्कि राम मंदिर का केस सर्वोच्च न्यायालय में लड़कर हिंदुओं को जीत दिलाई।"
भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल भी अपनी धर्मपत्नी और सचिव कमल के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने स्वामी चक्रपाणि जी महाराज को फूलमाला और पटका पहनाकर आशीर्वाद लिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, "भारत कभी विश्व गुरु रहा है और हम किसी भी कीमत पर धर्म और आस्था के साथ समझौता नहीं कर सकते। स्वामी चक्रपाणि जी महाराज जैसे संतों का आशीर्वाद भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने में महत्वपूर्ण है।"
इस अवसर पर तमिलनाडु संत महा सभा के अध्यक्ष स्वामी राम तमिलनाडु, कर्नाटक से मनोज एलंगल, हरियाणा से जगविजय और भुवनेश्वर शर्मा, ग्रेटर नोएडा से अजय लाल, दिल्ली के मुकेश सिन्हा, और प्रमुख समाजसेवी अशोक श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। सभी ने स्वामी चक्रपाणि जी महाराज का स्वागत, पूजन और अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष विजय कृष्णा पांडे ने सभी को आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विशेष भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
स्वामी चक्रपाणि जी महाराज का गुरु पूजन और अभिनंदन समारोह एक भव्य आयोजन था, जिसमें देशभर से आए संतों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम ने न केवल स्वामी जी के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया, बल्कि हिंदुत्व और सनातन धर्म के प्रति उनकी समर्पण भावना को भी उजागर किया। स्वामी जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हिंदू महासभा अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ