-->

भारतीय किसान यूनियन अजगर के संगठन का हुआ विस्तार,


 
मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स ब्यूरो चीफ गौतमबुद्धनगर 
ग्रेटर नोएडा।आज रविवार को नंदनी एचपी पेट्रोल पंप के पास शाहपुर बम्हेटा शाहपुर गाजियाबाद एनएचआई आपातकालीन कार्यालय  पर   भारतीय किसान यूनियन अ ने संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर किसान तबके से आने वाले पंकज शर्मा  को प्रदेश उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष व कुलदीप सिंह को प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया है। पंकज शर्मा को कुलदीप सिंह भारतीय किसान यूनियन (अजगर) मे प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी देते हुए (प्रदेश अध्यक्ष) पं सचिन शर्मा ने कहा कि लगातार संगठन का विस्तार प्रदेश भर में किया जा रहा है। किसान, मजदूर और पिछड़े वर्गों से जुड़ी मजबूत आवाजों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा रही है। उसी क्रम में आज नवीन कसाना की नियुक्ति की गई है। वहीं नवनियुक्त पंकज शर्मा कुलदीप सिंह ने कहा कि मैं संगठन व प्रदेश अध्यक्ष का आभारी हूँ जिन्होंने मुझे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मैं लग्न, निष्ठा से किसानों के सामने खड़ी समस्याओं, मजदूर और पिछड़े वर्गों को न्याय दिलाने का कार्य करूँगा। मेरी प्राथमिकता हाल में बैमौसम बारिश से त्रस्त किसानों को उचित मुआवजा दिलाने से लेकर एमएसपी पर प्रदेश भर में जनजागरण कार्यक्रम शुरू करने की योजना है जिसे प्रदेश अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार शीघ्र शुरू किया जाएगा।युवा  राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी बिन्नू आधाना  का कहना है कि हमारा संगठन पूरे भारत में चल रहा है और हमारा एक संगठन ऐसा है जो पूरी ईमानदारी के साथ चल रहा है और किसानों का भला अजगर संगठन करने का कार्य कर रहा है हमारे राष्ट्रीय संरक्षक जी  का कहना है कि जो भी रिश्वत दलाली करता है उसको तत्काल संगठन से बाहर कर दिया जाएगा और जो सच्चाई और ईमानदारी से करेगा उससे हम कंधे से कंधा मिलाकर उसका साथ देंगे और जल्दी संगठन को बनकर नई जिम्मेदारी दी जाएगी।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष  सचिन शर्मा ने बताया भारतीय किसान यूनियन अ के  उत्तर प्रदेश के सभी प्रदेश कार्यकारिणी मंडल अध्यक्ष जिला अध्यक्ष तहसील अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष ग्राम अध्यक्ष अपनी-अपनी टीमों के साथ अपनी-अपनी कार्यकर्ता  कि लिस्ट बनाकर  आप सभी आमंत्रित हैं सभी कार्यकर्ता टोपी  और बिल्ला अनिवार्य है आपको तारीख और समय बता दिया जाएगा  किसानों की समस्याओं को लेकर भ्रष्ट अधिकारियों को लेकर चर्चा भी होंगी और संगठन को मजबूती का बल भी दिया जाएगा।इस मौके पर उपस्थित रहे युवा राष्ट्रीय बिन्नु आधाना प्रदेशअध्यक्ष दिल्ली राकेश कसाना प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मवीर यादव पंकज शर्मा पंकज शर्मा कुलदीप सिंह मनीष चौहान  प्रदेश सचिव अरुण यादव सतीश यादव मेरठ  मंडल अध्यक्ष करतार भाटी बुलंदशहर जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी चीकू आधाना अध्यक्ष  सुशांत चौधरी युवा राष्ट्रीय महासचिव विपुल चौधरी युवा जिला अध्यक्ष राहुल यादव प्रदेश सचिव अरुण रावल  कदीम कुरैशी अमित चौधरी विकास दुबे हरिओम चौधरी जयकुमार यादव अमरपाल सिंह होरीलाल दरोगा  विश्वास चौधरी आदि सैकड़ो किसान भाई उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ