राजीव गांधी पौधारोपण कार्यक्रम के तहत युवा कांग्रेस ने लगाया पौधों का दूसरा दौर

ताहिर अली, संवाददाता दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गाजियाबाद।
गाजियाबाद। पश्चिम उत्तर प्रदेश, 29 जुलाई 2024: पश्चिम उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पारस शुक्ला के आह्वान पर राजीव गांधी पौधारोपण कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन भी पौधारोपण का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस इमरान मलिक और जिला युवा कांग्रेस कोऑर्डिनेटर हुमायूं मिर्जा ने किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से धौलाना विधानसभा अध्यक्ष सलमान अब्बासी, साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष साहिल अब्बासी, जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस कृष्ण गौतम, जिला अध्यक्ष एनएसयूआई सलमान मंसूरी, जिला युवा कांग्रेस सचिव अली खान, सरफराज और संजय सिंह आदि ने भाग लिया।
अभियान लगातार जारी रहेगा, जिसमें और भी पौधे लगाए जाएंगे, ताकि पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा दिया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ