-->

इस अवसर पर पदाधिकारियों के बीच गाजियाबाद में होने वाले उपचुनाव के बारे में भी चर्चा की गई।

ताहिर अली संवाददाता दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गाजियाबाद।
गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी)  के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव व पार्टी सस्थापक सतेंद्र यादव जी ने कार्यालय एफ 10 पटेल नगर गाजियाबाद पर आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया , जिसमें बबीता डागर को सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई।
श्यामवीर यादव को प्रदेश अध्यक्ष (व्यापार प्रकोष्ठ) नियुक्त किया गया, रोहित कसाना को प्रदेश सचिव (उत्तर प्रदेश), दिग्विजय सिंह कार्यवाहक जिला अध्यक्ष (गाजियाबाद) नियुक्त किया गया।इस अवसर पर पदाधिकारियों के बीच गाजियाबाद में होने वाले उपचुनाव के बारे में भी चर्चा की गई। पार्टी के अन्य पदाधिकारियों में मुकेश शर्मा, गिरीश मिश्रा और महेश पांडेय जिला उपाध्यक्ष (गाजियाबाद) के पद पर नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई।
रविंद्र कुमार को सचिव (साहिबाबाद विधानसभा) के पद पर नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर अनिल सिन्हा, योगेंद्र राय, संतोष कुमार, रंजीत शर्मा, पवन सक्सैना, अनिल श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र पांडेय, अशोक शर्मा, अजय श्रीवास्तव, अनिल मिश्रा, सुजीत तिवारी, अवदेश कुमार, प्रभा शंकर सिंह, रामनरेश, दीपक प्रमुख, रजनीश द्विवेदी, पिंटू, यादव, कमल यादव, संजय पासवान, पन्ना लाल, गौरव कुमार, धीरेन्द्र सिंह भदौरिया, डी सी माथुर, अनिल दुबे, कन्हैया गिरी, आर पी शुक्ला, प्रमोद श्रीवास्तव, राधे श्याम, प्रदीप पाठक, राजेंद्र गौतम, दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव, अमित त्यागी, सिया राम यादव, श्यामवीर सिंह यादव, बी एल बत्रा, राजकुमारी, रमेश श्रीवास्तव, व्यास पांडेय, सुनील सिंह, रूपेश यादव, दीनानाथ मिश्रा, कृष्ण मोहन झा, सुशील राय, विजय सिंह, पी के सिंह, काशी नाथ, लक्ष्मण, सुबह गिरी, आर डी शर्मा सहित सैकडो लोग उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ