-->

गुरु पूर्णिमा पर द गुरुकुल म्यूजिकोलॉजी में धूमधाम से मनाया गया संगीत का पर्व

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतमबुद्ध नगर।
ग्रेटर नोएडा: शहर में गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत रखते हुए, संगीत शिक्षा प्रदान करने वाली संस्था "द गुरुकुल म्यूजिकोलॉजी" ने गुरु पूर्णिमा का पर्व भव्यता से मनाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में संगीत के विद्यार्थी अपने गुरु श्री आनंद मिश्रा का आभार प्रकट करने और उनसे आशीर्वाद लेने के लिए उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीत और तबला प्रदर्शन से हुई, जिसने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर गुरु आनंद मिश्रा ने सभी शिष्यों को धागा बांधकर रोजाना संगीत का रियाज़ करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने गायन-वादन को और बेहतर करने के लिए गुरु मंत्र देते हुए कहा कि वोकल म्यूजिक, इंस्ट्रूमेंट और परफॉर्मेंस के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए निरंतर अभ्यास अत्यंत आवश्यक है।
गुरु उपेन्द्र कुमार ने भी रियाज़ के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि रोजाना अभ्यास करने से न केवल आवाज की लय सुधरती है, बल्कि सुर-ताल के उत्तर-चढ़ाव में भी सुधार आता है। 
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने गुड़-चना का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर "द गुरुकुल म्यूजिकोलॉजी" की अध्यक्ष प्रियंका मिश्रा, सचिव रोहित प्रियदर्शन, और कई अभिभावकगण भी मौजूद रहे। 
द गुरुकुल म्यूजिकोलॉजी के इस आयोजन ने गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता को पुनः स्थापित करते हुए, संगीत के क्षेत्र में नवोदित प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का काम किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ