समयावधि में समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो दादरी तहसील का दोबारा करेंगे घेराव। भाकियू

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतमबुद्ध नगर।
दादरी:- भाकियू द्वारा तहसील दादरी पर बड़ी पंचायत का हुआ आयोजन, 5 जुलाई 2024 को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा दादरी तहसील पर एक विशाल पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर गहन चर्चा की गई। इस पंचायत की अध्यक्षता रामपाल नेताजी ने की और संचालन पंकज शर्मा ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना, जिला अध्यक्ष अशोक भाटी, और दादरी जिला अध्यक्ष मनोज मावी ने अपने विचार प्रस्तुत किए। पंचायत में उपस्थित वक्ताओं ने तहसील द्वारा पुरानी आबादियों को नोटिस भेजने के मुद्दे को उठाया। इसके अलावा, धूम दादरी नेशनल हाईवे बाईपास पर फ्लाईओवर या ब्रेकर की आवश्यकता पर जोर दिया गया। सैनी ग्रेटर नोएडा वेस्ट से 130 मीटर रोड को कल्दा ईस्टर्न पेरिफेरल रोड तक 60 मीटर सम्पर्क मार्ग के निर्माण की भी मांग की गई। लेखपाल द्वारा अवैध उगाही, किसानों के ट्यूबवेल से केवल कैट पैसों की उगाई, और तहसील में किसानों के प्रति अनुचित व्यवहार जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा, बिजली, सड़क, आयुष्मान कार्ड, आय, जाति और मूल निवास जैसे आवश्यक दस्तावेजों के नाम पर होने वाले भ्रष्टाचार, श्मशान घाट, कब्रिस्तान और तालाबों के सौंदर्यकरण की भी आवश्यकता पर बल दिया गया।
पंचायत के दौरान दादरी तहसील एसडीएम अनुज नेहरा, तहसीलदार ओमप्रकाश, कोतवाल सुधीर उपाध्याय, एसडीओ विद्युत विभाग और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। कुछ किसानों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया, जबकि अन्य समस्याओं का ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा गया। ज्ञापन में अधिकारियों को 15 अगस्त तक समस्याओं के निवारण का समय दिया गया। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि इस समयावधि में समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो वे दादरी तहसील का दोबारा घेराव करेंगे और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस पंचायत में एनसीआर उपाध्यक्ष रविंद्र भगतजी, जिला उपाध्यक्ष सिंहराज गुर्जर, मेरठ मंडल सचिव सुरेंद्र मावी, जिला प्रवक्ता सुमित तंवर, ग्रेटर नोएडा अध्यक्ष विपिन तंवर, नरेन्द्र बाबूजी, यादराम नेताजी, संजय भाटी, फिरे राम तोंगड़, प्रदीप मावी, मनित नागर, नितिन भाटी, आजाद सैफी, आशु शर्मा, विकास नागर, सूरज भाटी, रविंद्र भाटी, संजय फौजी, राजकुमार, रामावतार शर्मा, रामवीर हवलदार, प्रमोद टाइगर, नवनीत खटाना, सुनील भाटी, विनोद भाटी, मनोज शर्मा, कंवर सिंह चपराना, राज्यपाल जयवीर, अकबर खान, दीन मोहम्मद, सुंदर तवर, महेश चेची और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पंचायत के दौरान कुछ समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया, जबकि अन्य समस्याओं का निवारण ज्ञापन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया। अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण 15 अगस्त तक करने का समय दिया गया है। पंचायत के आयोजकों ने स्पष्ट किया कि अगर समस्याओं का समाधान समय पर नहीं हुआ, तो दादरी तहसील का दोबारा घेराव किया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन पर होगी।
पंचायत की किसानों की भीड़ देखकर दादरी तहसील के अधिकारियों के छूटे पसीने।
भाकियू द्वारा आयोजित पंचायत में भारी भीड़ उमड़ी, जिससे दादरी तहसील के अधिकारी और कर्मचारी घबरा गए। किसानों की समस्याओं को लेकर उठे सवालों से प्रशासन पर दबाव बढ़ गया।
इस पंचायत में किसानों की बड़ी संख्या में भागीदारी ने यह सिद्ध कर दिया कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट हैं और इसके लिए वे हर संभव कदम उठाने के लिए तैयार हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ