एनटीपीसी दादरी में पधारे बीएमएस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सेंट्रल लीडर का फूल माला से जोड़दार स्वागत एवं सम्मान किया गया।


मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स ब्यूरो चीफ गौतमबुद्धनगर ‌ 
ग्रेटर नोएडा।एनटीपीसी दादरी में पधारे  बीएमएस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सेंट्रल लीडर एनटीपीसी एस० मल्लेशम , बी०एम०एस० के राष्ट्रीय मंत्री एवं एडिशनल सेंट्रल लीडर एनटीपीसी  रामनाथ गनेसे जी,एन०टी०पी०सी० मजदूर महासंघ के महामंत्री  वीरेंदर कानूनगो का एनटीपीसी दादरी में आगमन पर वीआईपी गेस्ट हाउस आकाश गंगा में कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला से जोड़दार स्वागत एवं सम्मान किया गया।इस अवसर पर एनटीपीसी मजदूर संघ बीएमएस दादरी द्वारा कर्मचारियों के लंबे समय से पेंडिंग समस्याओं को समाधान कराने हेतु मीटिंग का आयोजन किया गया।इस मीटिंग की अध्यक्षता बीएमएस दादरी के अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार सिंह एवं मीटिंग का संचालन महामंत्री श्री धर्मबीर सिंह ने किया।
एनटीपीसी मजदूर संघ की इस मीटिंग मे उपस्थित एनटीपीसी दादरी के कर्मचारियों/कार्यकर्ताओं को एनटीपीसी के सेन्ट्रल लीडर श्री एस० मलेशम जी एवं एडिशनल सेन्ट्रल लीडर  राम नाथ गनेशे जी एनटीपीसी के कर्मचारियों की लंबित माँगो/समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया।मीटिंग मे उपस्थित कार्यकर्ताओं ने  मलेशम एवं  रामनाथ गनेशे को कामगारों के लिए पी०आर०पी० पॉलिसी लागू करवाने के लिए आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। मिलेशम ने कर्मचारियों को उनके निम्नलिखित समस्याओं को अति शीघ्र कॉर्पोरेट के उच्च स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान करने का आश्वासन दिया। कर्मचारियों की निम्नलिखित मुख्य समस्याए जैसे कामगार कर्मचारियों को E-2 में पदोन्नति, सलेक्शन ग्रेड WSG में रुके कामगारों को पदोन्नत कर SLPS-1,SLPS-2 इंक्रीमेंट के साथ चैनल खोलने कर्मचारियों के लिए लैपटॉप बायबैक E-2के बराबर दिलवाना, W-0 से W-6 तक के कर्मचारियों को कार लोन एवं कन्वेंस की सुविधा,सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को पीआरएमएस का समान लाभ दिलवाना, फ़र्नीचर एलाउस एक समान करना एनटीपीसी में स्थायी कामगारों की भर्ती को शुरू करवाना, अधिकारियों की भांति सेवानिवृत्ति कामगारों को भी NTPC हित में एसोसिएट के तौर पर रखने की पॉलिसी बनवाना इत्यादि प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
मीटिंग के अंत में एनटीपीसी मजदूर संघ बीएमएस दादरी का वार्षिक चुनाव कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।इस नवीन कमिटी में अध्यक्ष  दिनेश कुमार सिंह ,उपाध्यक्ष  अमर कान्त सिंह,उपाध्यक्ष  अमित कुमार सिंह, महामंत्री धर्मवीर सिंह,संगठन मंत्री  संजय श्रीवास्तव,संयुक्त मंत्री  योगेंद्र कुमार,संयुक्त मंत्री गोविंद राम यादव,कोषाध्यक्ष  कमलेश शर्मा एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में  अनिल कुमार सिंह,  आलोक पांडे,  अवनीश कुमार, प्रमोद कुमार,  जे पी मौर्य, सुरेंद्र पवार  एस एस वी रेड्डी चुने गए।सभी नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि  मलेशम ,रामनाथ गनेशे   वीरेंद्र कानूनगो जी ने माला पहनाकर स्वागत किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ