एनटीपीसी दादरी में भारतीय मजदूर संघ का 70 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।



मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स ब्यूरो चीफ गौतमबुद्धनगर 
ग्रेटर नोएडा।विद्युत नगर मनोरंजन केंद्र में एनटीपीसी मजदूर संघ बीएमएस दादरी के द्वारा भारतीय मजदूर संघ का 70 वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता  दिनेश कुमार सिंह ने की। तथा मंच का संचालन  शिव बहादुर सिंह भदौरिया ने किया। सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया।दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात भगवान विश्वकर्मा,भारत माता एवं बीएमएस के संस्थापक श्रधेय दत्तोपंत ठेंगड़ी  के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि किया गया। उसके बाद विभाग प्रमुख  अमर कान्त सिंह ने श्रमिक गीत "भारतीय मजदूर संघ अब सबको राह दिखायेगा" गाया।स्थापना दिवस  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  शिव बहादुर सिंह ने कहा की सभी कार्यकर्ताओं को समर्पण की भावना से संगठन को मजबूत करना होगा।कार्यक्रम को एनटीपीसी मजदूर संघ के वरिष्ठ लीडर एवं पूर्व अध्यक्ष  बलराज सिंह ने कहा कि बीएमएस के पदाधिकारी कर्मचारियों के हित के लिए सदैव संघर्ष करता है।आप सभी को बीएमएस के कार्यकर्ता होने पर गर्व महसूस होता है।संगठन के किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की आवश्यकता होगी तो हम हमेशा आपके लिए खड़े रहेंगें। 70 वे स्थापना दिवस पर मुख्य व्यक्ता भारतीय मजदूर संघ गाजियाबाद क्षेत्र के विभाग प्रमुख  अमर कान्त सिंह ने बताया कि आज भारतीय मजदूर संघ देश के प्रथम नम्बर का  केंद्रीय श्रम संगठन है। राष्ट्र को सर्वोपरि मानते हुए गैर राजनीतिक एवं विशुद्ध कर्मचारियों का संगठन है।भारतीय मजदूर संघ के लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग तपस्या की वजह से ही आज हम देश मे प्रथम स्थान पर है। एनटीपीसी में बीएमएस के केंद्रीय लीडर श्री एस मल्लेशम के कारण ही कर्मचारियों को पीआरपी मिलना संभव हो पाया। क्योंकि बी०एम०एस० के पदाधिकारी जो कहते हैं वही करते हैं।बी०एम०एस० ने बहुमत चुनाव के समय गेट मीटिंग में कहा था जब तक कर्मचारियों को पी०आर०पी०नहीं मिल जाता तब तक संघर्ष करेगें।उसी संघर्ष का परिणाम है कि आज कर्मचारियों को पी०आर०पी०मिल रहा है। समारोह को संबोधित करते हुए एनटीपीसी मजदूर संघ बी०एम०एस० दादरी के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं के मेहनत एवं समर्पण के कारण बी०एम०एस०यूनियन दादरी प्रबंधन से आप कर्मचारी भाइयों की माँग को मनवा पाता है। आगे भी आप सभी साथियों के सहयोग से सभी लंबित माँगो/समस्याओं को हमलोग पूरा करवा पायेंगे।मीटिंग के अंत मे सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस के सुभ अवसर पर मिठाई खिलाकर मुँह मीठा कराया गया। मीटिंग में मुख्य रूप से संजय श्रीवास्तव,अमित सिंह, योगेंद्र सिंह, अनिल कुमार सिंह, कमलेश शर्मा, गोविंद राम यादव,अजय शर्मा, इन्द्राज सिंह, रमेश चन्द्र, प्रमोद कुमार, सुभाष चन्द्र शर्मा, अशोक चौरसिया, देवराज सिंह, नकुल सिंह, चंद्रपाल सिंह, एन आर प्रजापति के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ