मलकपुर स्थित न्यायाधीशगण हेतु सेशन हाउस तथा 16 अतिरिक्त आवासों का लोकार्पण




मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स ब्यूरो चीफ गौतमबुद्धनगर ‌ 
  गौतमबुद्धनगर में मलकपुर स्थित जनपद न्यायाधीश आवास एवं न्यायिक अधिकारीगण के लिए 16 नग आवासों के निमार्ण कार्य का लोकार्पण माननीय उच्चतम न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति श्री पंकज मिथल, माननीय न्यायमूर्ति श्री राजेश बिन्दल के कर कमलों द्वारा तथा माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के माननीय मुख्य न्यायमूर्ति श्री अरुण भंसाली, माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद अध्यक्ष-अवस्थापना समिति माननीय न्यायमूर्ति श्री मनोज कुमार गुप्ता, प्रशासनिक न्यायमूर्ति, गौतमबुद्धनगर माननीय न्यायमूर्ति श्री राजीव गुप्ता, माननीय न्यायमूर्ति श्री पंकज भाटिया, माननीय न्यायमूर्ति श्री रोहित रंजन अग्रवाल, माननीय न्यायमूर्ति श्री समित गोपाल तथा माननीय जनपद न्यायाधीश श्री अवनीश सक्सैना, श्री मयंक सिंह चौहान, रजिस्ट्रार जनरल माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद श्री राजीव भारती, मुख्य सचिव (विधि) तथा एल.आर. श्री विनोद सिंह रावत, माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद की गरीमामयी उपस्थिति में विगत दिवस सम्पन्न हुआ। माननीय उच्चतम न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति श्री पंकज मिथल द्वारा शिलापट का अनावरण करने के उपरांत माननीय जनपद न्यायाधीश के आवास तथा न्यायिक अधिकारीगण के आवासों का रिबन काटकर उदघाटन किया गया। मलकपुर स्थित माननीय जनपद न्यायाधीश के आवास तथा अन्य न्यायिक अधिकारीगण के आवासों का निर्माण कार्यादायी संस्था परियोजना प्रबन्धक यूनिट 7, सी. एवं डी. एल. उत्तर प्रदेश जल निगम मेरठ द्वारा सम्पन्न किया गया है। लोकार्पण समारोह में श्री बुद्धि सागर मिश्रा, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्री कुनाल बेपा एम.ए.सी.टी., श्री सुनीत चन्द्रा प्रधान न्यायाधीश कॉमर्शियल कोर्ट संख्या-2. पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह, श्री लोकेश एम मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी. सी.एल.ए. गौतमबुद्धनगर श्री रविन्द्र प्रसाद गुप्ता, डी.आई.जी. श्री बबलू कुमार, डी. आई. जी. श्री शिवहरी मीणा, मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना अथॉरिटी गौतमबुद्धनगर डॉ० अरूण वीर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० सुनील शर्मा, डी. एफ.ओ. गौतमबुद्धनगर श्री प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, सी.ई.ओ. एन.पी.सी. एल. गौतमबुद्धनगर श्री पी.आर. कुमार, जनपद न्यायालय गौतमबुद्धनगर की अवस्थापना समिति की अध्यक्षा श्रीमती प्रतीक्षा नागर, प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश गौतमबुद्धनगर, सदस्यगण श्रीमती बबिता पाठक, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गौतमबुद्धनगर सुश्री ऋचा शुक्ला, सिविल जज (जू०डि०), गौतमबुद्धनगर तथा अन्य समस्त न्यायिक अधिकारी, कोर्ट मैनेजर श्रीमती आंचल चतुर्वेदी एवं अन्य न्यायिक कर्मचारीगण तथा पुलिस/प्रशासन के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहे।
     

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ