सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी ने मनाया अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी का 118वां जन्मदिवस

राजेंद्र चौधरी संवाददाता दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गाजियाबाद।
23 जुलाई 2024, गाजियाबाद: सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी का 118वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। यह समारोह पार्टी के कार्यालय सुभाषिनी ऑफसेट, जगदीश नगर, गाजियाबाद में आयोजित किया गया।
समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने आजाद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की। उन्होंने कहा कि आजाद जी बचपन से ही भारत माता को अंग्रेजों के अत्याचार से मुक्त कराने के लिए संघर्षरत थे। आजाद जी का जन्म मध्य प्रदेश के भाबरा में एक साधारण परिवार में हुआ था और वे गांधी जी के आंदोलनों से प्रेरित थे।
पार्टी संयोजक सतेन्द्र यादव ने कहा कि आजाद जी की नेतृत्व क्षमता अद्वितीय थी। उन्होंने याद दिलाया कि अंग्रेज आजाद जी से इतने भयभीत थे कि उनकी शहादत के बाद किसी अंग्रेज अधिकारी ने उनकी मृत देह तक पहुँचने की हिम्मत नहीं की।
प्रदेश प्रभारी अनिल सिन्हा ने कहा कि आजाद जी जैसे क्रांतिकारियों के संघर्ष को युवाओं के सामने लाना चाहिए ताकि वे प्रेरणा लेकर भारत के निर्माण में योगदान दे सकें। पूर्व विधायक प्रत्याशी अशोक तिवारी ने आजाद जी के साहसिक कारनामों का उल्लेख करते हुए कहा कि वे एक छोटे से लड़के थे जिन्हें 'भारत माता की जय' के नारों के साथ बेंत मारने की सजा दी गई थी।
समारोह में अन्य गणमान्य व्यक्तियों में मनोज कुमार शर्मा, अनिल मिश्रा, विनोद अकेला, डॉ. अशोक शर्मा, डी.सी. माथुर, पवन सक्सेना, श्रीमती राजकुमारी यादव आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उपस्थित लोगों में सुरेश यादव, राजीव गौतम, गोपाल सिंह, दीपक वर्मा, सुनील दत्त, प्रदीप पाठक, धीरेंद्र भदोरिया, एन.डी. दीक्षित, और अन्य प्रमुख व्यक्ति शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ