बादलपुर मंडल अध्यक्ष प्रधान महेंद्र सिंह नागर के नेतृत्व में मोदी जी का मन की बात का 112 संस्करण सुना ।


मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स ब्यूरो चीफ गौतमबुद्धनगर ‌ 
ग्रेटर नोएडा।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को आज बादलपुर मंडल के अध्यक्ष प्रधान महेंद्र सिंह नगर के नेतृत्व में सेक्टर संयोजक नानक शर्मा के बूथ संख्या 79 चिपियाना बुजुर्ग पर अपने जिले के महामंत्री मनोज गर्ग के साथ बड़ी गंभीरता के साथ सुना 
आज मन की बात का 112 प्रसारण है इस मन की बात पर बादलपुर मंडल के अध्यक्ष प्रधान महेंद्र सिंह नागर ने कहा प्रत्येक व्यक्ति को मन की बात को गंभीरता के साथ सुनना चाहिए इससे अपने राष्ट्र के प्रति एक समर्पण की भावना उत्पन्न होती है ,आत्मनिर्भर बनने की शक्ति पैदा होती है, मन की बात से  कार्य करने की नई ऊर्जा उत्पन्न होती है मन की बात को पिछले लगभग कई वर्षों से सुना जाता है आकाशवाणी पर सीधा प्रसारण किया जाता है इसे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य जो देशभक्त की भावना रखते हैं वह सभी सुनते हैं इससे एक प्रकार का मैसेज यह जाता है कि हमें अपने देश की सेवा करनी चाहिए संगठन सबसे सर्वोपरि होता है ।इससे यह मैसेज जाता है कि हमें अपने देश के प्रति कार्य करना चाहिए नवयुवको में बहुत जोश है अपने-अपने कार्यों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हम सब प्रतिबद्ध है हमें आत्मनिर्भर बनना है। इस मौके पर नानक शर्मा, दीपांशु नागर, अंकित चौधरी प्रशांत कुमार ,ललित , रोहित कुमार ,जतिन कुमार, आकाश कुमार के साथ-साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ