स्थानीय युवाओं के रोजगार एवं किसान समस्याओं पर भाकियू कृषक शक्ति द्वारा यमुना विकास प्राधिकरण के सक्षम अधिकारियों के साथ वार्ता की गई।

 

मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स ब्यूरो चीफ गौतमबुद्धनगर ‌ 
ग्रेटर नोएडा।भारतीय किसान यूनियन  कृषक शक्ति द्वारा यमुना विकास प्राधिकरण में मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं अन्य सक्षम अधिकारियों के साथ वार्ता की। वार्ता में संगठन द्वारा निम्न मांग रखी- 
1, स्थानीय युवाओं को रोजगार:-
लीज के अनुसार निजी कम्पनियों को 40% स्थानीय युवाओं को रोजगार देना चाहिए। मगर अभी कहीं पर भी स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा। संगठन द्वारा यमुना विकास प्राधिकरण के सक्षम अधिकारियों से ये डाटा मांगा गया की कितनी कम्पनियां लीज के आधार पर रोजगार दे रही हैं और कितनी देने वाली हैं। 
अधिकारियों नें एक सप्ताह में किसानों के साथ कम्पनियों के सक्षम अधिकारियों के साथ दोबारा वार्ता को कहा, एवं कमंपनियों के अधिकारियों को ये निर्देश दिया की सभी डाटा के साथ इस वार्ता में आएं 
2, किसान भवन की मांग:-
किसानों नें गौतम बुध नगर में एक किसान भवन कि मांग की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर नें कहा कि किसान से संबंधित बहुत से ऐसे मामले होते हैं जिन पर किसानों को एकजुट होने की आवश्यकता पड़ती है। इसीलिए हमारे लिए एक किसान भवन का निर्माण कराया जाए। अधिकारियों नें कहा की जल्द एक जगह चिन्हित कर किसान भवन बनाया जाएगा।
3, किसान कोटे के प्लॉट:-
भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति  के पदाधिकारियों नें वार्ता सक्षम अधिकारियों से पूछा की किसान कोटे के प्लॉट कब तक आवंटित किए जाएँगे। हमें एक समय अवधि दी जाए। अधिकारियों नें एक माह के समय में प्लॉट आवंटित करने को कहा है।
4, किसानों का बकाया 64.7% मुआवजा:-किसानों नें वार्ता के दौरान एक साथ सभी किसानों के 64.7% बकाया मुआवजे को बांटने की मांग की। जिसपर प्राधिकरण नें जल्द ही सभी का मुआवजा एक साथ बांटने की बात मानी है।इन मांगों के साथ-साथ बहुत सी मांग संगठन द्वारा रखी गईं जिनपर सहमती बनी है। ओ एस डी शैलेंद्र कुमार सिंह नें एक महीने का समय सभी समस्याओं के निस्तारण करने के लिए मांगा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर नें मांग पूरी ना होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है।वार्ता में : राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर समेत राष्ट्रीय सलाहकार रामभरोसे शर्मा, उपाध्यक्ष जगत चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, महिला प्रदेश अध्यक्ष रश्मि सिसोदिया, सुमन सिंह, राष्ट्रीय महासचिव रोहतास भाटी, मुकेश गॉड, जिलाध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर हरिओम सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, बुलंदशहर जिलाध्यक्ष अनिल भाटी, जितेंद्र प्रधान, विजय प्रधान, निरंजन गॉड, अशोक प्रधान, संजय सिसोदिया,सतीश कुटवाया, महेश शर्मा, सचिन मुतैना, प्रमोद भाटी, यशपाल भाटी, रामकुमार भाटी, कृष्ण गोस्वामी, सुभाष रौनीजा, आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ