एकलव्यम् कला साहित्य संस्कृति संगम" का हुआ भव्य आयोजन

महेश चन्द्रा संवाददाता दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स ग्रेटर नोएडा वेस्ट।
गौतम बुद्ध नगर, 23 जून 2024: काव्य कॉर्नर फाउंडेशन एकलव्यम् द्वारा आयोजित "एकलव्यम् कला साहित्य संस्कृति संगम" का आयोजन महागुन माइवुड्स, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में धूमधाम से संपन्न हुआ। इस भव्य कार्यक्रम में 140 से अधिक बच्चों ने भाग लिया और अपनी कला, साहित्य और संस्कृति के विविध आयामों का प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और उनके रचनात्मक कौशल की भरपूर सराहना की गई।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को कला और संस्कृति के माध्यम से जोड़ना और बच्चों को एक ऐसा मंच प्रदान करना था, जहां वे अपनी रचनात्मकता और क्षमता का मुक्त रूप से प्रदर्शन कर सकें। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न कलाकृतियाँ और साहित्यिक रचनाएँ प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहीं।
कार्यक्रम की एक विशेषता यह रही कि इसमें भाग लेने वाले सभी बच्चों, स्वयंसेवकों और अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। बच्चों को उनकी मेहनत और योगदान के लिए ट्रॉफी और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। इसके साथ ही उन्हें लंच के डिब्बे भी वितरित किए गए, जिससे उनके मनोबल को एक नई ऊंचाई मिली।
डॉ. पूजा सिंह गंगानिया ने कहा,हमारा उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को कला और संस्कृति के माध्यम से जोड़ना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को एक ऐसा मंच प्रदान करना चाहते हैं, जहां वे अपनी रचनात्मकता और क्षमता का मुक्त रूप से प्रदर्शन कर सकें। हम भारतीय संस्कृति का संरक्षण करना चाहते हैं और इसके प्रसार में योगदान देना चाहते हैं। संस्था भविष्य में भी ऐसे कार्यों को प्रोत्साहित करते रहेंगे और इस प्रकार के कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस कार्यक्रम की सफलता के लिए काव्य कॉर्नर फाउंडेशन एकलव्यम् के सभी सदस्य और स्वयंसेवक बधाई के पात्र हैं। संस्था का लक्ष्य कला, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करना है और इस कार्यक्रम के माध्यम से यह लक्ष्य प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास किया गया है।
काव्य कॉर्नर फाउंडेशन एकलव्यम् द्वारा आयोजित "एकलव्यम् कला साहित्य संस्कृति संगम" का आयोजन कला, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ है। इस कार्यक्रम ने न केवल बच्चों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर प्रदान किया, बल्कि समाज को एक साथ जोड़ने का भी कार्य किया। संस्था का यह प्रयास सराहनीय है और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायक होंगे।कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। मुख्य अतिथि आ. गजेन्द्र मावी, जिलाध्यक्ष (गौतम बुद्ध नगर), भाजपा थे। विशिष्ट अतिथियों में आ. मृत्युंजय श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, समाजसेवा विभाग, आ. लोकेश चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, समाजसेवा विभाग, आ. इंदु शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, साहित्य विभाग और आ. मनीष भाटी, बीडीसी, भाजपा शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आ. मंज़र गोरखपुरी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मानवाधिकार आयोग ने की। मुख्य निवेदक के रूप में डॉ. पूजा सिंह गंगानिया (संस्थापक अध्यक्ष), आ. विजेता श्रीवास्तव (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, कला संस्कृति विभाग), आ. शिल्पी चौहान (राष्ट्रीय महासचिव), आ. राजपाल यादव (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, साहित्य विभाग), आ. प्रगीत कुँअर (अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष), आ. प्रदीप कुमार सिंह (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष) और आ. अमित चौहान (सह-संस्थापक) उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ