सावित्री बाई फुले जी की जयंती पर उन्हें मांला एवं पुष्प अर्पण कर बुजुर्ग महिलाओं को गृह लक्ष्मी सम्मान से सम्मानित किया गया।


मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स ब्यूरो चीफ गौतमबुद्धनगर ‌ 
गौतमबुद्धनगर।सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था की  जिला गौतमबुद्ध इकाई  द्वारा सावित्री बाई फुले जी की जयंती पर उन्हें मांला एवं पुष्प अर्पण  कर  बुजुर्ग महिलाओं को गृह लक्ष्मी सम्मान से सम्मानित किया गया।  जिला अध्यक्ष रेनू बाला शर्मा ने  सावित्रीबाई फुले जी की  जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा सावित्री बाई फुले जी एक आदर्श महान प्रथम शिक्षक मराठी कवियत्री थी, इन्होंने बालिकाओं की शिक्षा के लिए जब अलख जगाई, जिला प्रभारी सीमा रावत ने कहा की जब कोई कुछ भी  कहने एवं बोलने की हिम्मत नहीं रखता था उस समय  उन्होंने बाल विवाह एवं समाज को सुधारने के लिए अनेक काम किए ।  नोएडा महानगर अध्यक्ष कविता सिंह ने बताया कि आज इस अवसर पर  संस्था द्वारा बुजुर्ग महिलाओं को शोल ओढ़ाकर उन्हें गृह लक्ष्मी सम्मान से सम्मानित किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ