विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने श्री राम की जनजागरण यात्रा निकाली।





 मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स ब्यूरो चीफ गौतमबुद्धनगर 
गौतमबुद्धनगर।विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल द्वारा श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में नोएडा महानगर में जन-जागरण यात्रा निकाली गई. यह यात्रा प्रात: 11 बजे, नोएडा हाट सेक्टर 33 से प्रारंभ होकर निठारी, सेक्टर 18 अट्टा,  सेक्टर 16, नया बांस- हरोला - चौड़ा मोड़  - 12-22 तिराहा - शिव मंदिर  सेक्टर 22 - रजत विहार- बिसनपुरा - चोकी 57 - गिझोड़ -  - नोएडा हाट सेक्टर 33 पर प्रसाद वितरण के बाद समाप्त हुई. इस यात्रा में श्री राम की झांकी का रथ,  संगीत यंत्रों द्वारा श्री राम के भजन और श्री राम का जय गान करते हुए भजन मंडली आकर्षण का केंद्र रहे।बाइक और कारों में भगवा झंडे बांधे रामभक्त श्री राम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे और नोएडा का माहौल राममय होता जा रहा था।महानगर मंत्री दिनेश महावर जी ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य हमारे आराध्य श्री राम के प्रति जागरूकता लाना है, आज हर भारत वासी श्री राम के आदर्शों पर चलने की बात करता है।विश्व हिन्दू परिषद की महानगर अध्यक्षा श्रीमती छाया सिंह जी ने कहा कि 22 जनवरी को जब श्री राम अपने नए भव्य मंदिर में विराजमान होंगे तो देश में सही में राम राज्य आ जाएगा,  देश हिंदू राष्ट्र बन जाएगा।संघ के महानगर कार्यवाह सत्येंद्र जी ने इस यात्रा को लेकर कहा कि आज समय बदला है,  देश खुश है,  श्री राम आ रहे हैं. संघ के महानगर प्रचारक सुमित जी यात्रा में साथ रहे।विहिप के विभाग संगठन मंत्री राहुल जी ने खुशी जताते हुए कहा कि आज 500 वर्ष का संघर्ष खत्म हुआ,  श्री राम का दरबार अयोध्या में सज गया और हर हिन्दू के घर में श्री राम आ गए हैं।इस विशाल जनजागरण यात्रा में नोएडा के सांसद महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह और महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता शामिल हुए. यात्रा का स्वागत  राम भक्तों ने शहर में जगह जगह पुष्प वर्षा करके किया. राम प्रखंड की टोली ने रजत विहार,  सी ब्लॉक के सामने श्री राम झांकी में श्री राम को लड्डू का भोग लगाकर यात्रा में भक्तों को प्रसाद बांटा और पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।यात्रा में हजारों की संख्या में राम भक्तों के साथ बाइक-कार से यात्रा में उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह, सह मंत्री प्रवेश द्विवेदी, संयोजक सुमित यादव, विभाग संयोजक ललित शर्मा, विभाग संगठन मंत्री राहुल ,सह प्रचार प्रमुख राहुल और धर्म प्रसार प्रमुख राजीव शर्मा शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ