गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में गरीबों को कंबल किये गये वितरित

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतमबुद्ध नगर।
जेवर। गौतमबुद्ध नगर की जेवर तहसील गांव नगला हुकम सिंह में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में गरीबों को कंबल वितरित किए गए साथ में सतेंद्र बघेल जी को उदय जनहित सेवा संस्था द्वारा गौतमबुद्ध नगर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उदय जनहित सेवा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर ओमवीर सिंह बघेल ने कहा हमारी संस्था गरीबों की मदद करने के लिए सदा तत्पर रहती है उन्होंने कहा नारी शक्ति और स्वस्थ भारत शिक्षित भारत पर कार्य करती है। कार्यक्रम से पहले उन्होंने मां अहिल्या बाई होलकर को पुष्प अर्पित किए सभा में उपस्थित संस्था के सदस्य संरक्षक गुरु जी रुस्तम सिंह, दिनेश बघेल ब्रजेश पाल, भूपेंद्र सिंह, डॉक्टर काजल गुप्ता, सत्यम शर्मा, एडवोकेट एमसी बघेल, उमाशंकर, तरुण बघेल, विकास सिंह उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ