स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि गाजियाबाद जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गई।

ताहिर अली संवाददाता दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गाजियाबाद।
गाजियाबाद।‌ स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि, समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट व महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में मनाई गई। जन-नायक कर्पुरी ठाकुर जी का जन्म 24 जनवरी 1924 को हुआ वे भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रहे।  उन्हें जन-नायक कहा जाता था। कर्पूरी ठाकुर का जन्म भारत में ब्रिटिश शासन काल के दौरान समस्तीपुर के एक गांव पितौंझिया मे हुआ, जिसे अब कर्पूरीग्राम कहा जाता है, भारत छोड़ो आन्दोलन के समय उन्होंने 26 महीने जेल में बिताए थे।लोकनायक जयप्रकाशनारायण एवं समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया इनके राजनीतक गुरु थे! उपस्थित लोगों में मुख रुप से 
फैसल हुसैन एडवोकेट जिला अध्यक्ष,राजन कश्यप महानगर महासचिव, विशाल वर्मा जिला उपाध्यक्ष, वरिष्ठ सपा नेता रमेश यादव एडवोकेट, ओमप्रकाश खंडेलवाल, वरिष्ठ सपा नेता मधु चौधरी प्रदेश महासचिव महिला सभा, सत्येंद्र शर्मा जिला उपाध्यक्ष, अशोक पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला सभा रश्मि चौधरी जिला अध्यक्ष महिला सभा, मनोज पंडित महानगर उपाध्यक्ष, गुलाब यादव महानगर उपाध्यक्ष ,कृष्ण यादव जिला सचिव, ताहिर हुसैन प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग, किरण कालिया प्रदेश सचिव, महिला सभा अनुष्का सिंह महानगर सचिव, कर्मवीर सिंह जिला सचिव, दीपक शर्मा, रूबी पठान डसना नगर अध्यक्ष मुकेश ठाकुर, बबलू सैनी, दानिश खान, रशीदा खान, आशु अब्बासी जिला सचिव अत्ताउल्लाह खान, शशि कश्यप जिला महासचिव महिला सभा, गुड्डू चौधरी, आदिल खान, रामपाल जाटव, रवि सिंह, मंजू चौधरी, रिजवान चौधरी, आरिफ कसर, राहुल रावत कार्यालय प्रभारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ