भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्षों की घोषणा, विमल पुंडीर को गौतमबुद्धनगर की कमान


मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स ब्यूरो चीफ गौतमबुद्धनगर ‌ 
गौतमबुद्धनगर।भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों के बीच प्रदेश भर में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने 25 किसान मोर्चा के जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए हैं।भाजपा ने जिन 25 किसान मोर्चा के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। इसमें गौतमबुद्धनगर भी शामिल है। गौतमबुद्धनगर में भाजपा किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष विमल पुंडीर को बनाया गया है। उप्र किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने बताया कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष किसानों के बीच जाकर उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की लाभाकारी योजनाओं के बारे में बतायें। गौतमबुद्धनगर में नवनियुक्त किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विमल पुंडीर भाजपा में पिछले काफी समय से सक्रिय हैं। उनकी माता श्रीमती सुधा सिंह पुंडीर दो बार भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं। विमल पुंडीर को नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके सहयोगियों व शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ