यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म सिटी परियोजना हेतु 04 बिड हुई प्राप्त।

कर्मवीर आर्य संवाददाता दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर।
उत्तर प्रदेश। यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म सिटी परियोजना में दिनांक जनवरी 05/2024 को बिड जमा करने की अंतिम तिथि थी। दोपहर 3:00 बजे  टेक्निकल बिड प्राधिकरण कार्यालय के सभाकक्ष में खोली गई। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 21 में प्रथम चरण में 230 एकड़ में स्थापित की जा रही इस अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म सिटी परियोजना हेतु 04 बिड प्राप्त हुई, जिनका विवरण निम्नवत हैं।
1. M/s. Supersonic Technobuild Private Limited. (Maddock Films, Cape of Good Films LLP & others 
2. M/s. Bayview Projects LLP (Mr Boney Kapoor & Others)
3. M/s. Super Cassettes Industries Private Limited (T series) 
4. 04 Lions Films Private Limited (Mr KC Bokadia & others)
 उल्लेखनीय है कि यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म सिटी परियोजना  के स्थापना  के लिए  दिनाँक 30.09.2023 को अंतर्राष्ट्रीय  बिड जारी की गई थी। बिड जमा करने की अंतिम तिथि 05.01.2024 को दोपहर 2.30 बजे तक थी।  प्राधिकरण के सेक्टर 21 में स्थापित की जा रही हैं। फ़िल्म सिटी परियोजना का कुल एरिया 1000 एकड़ का है तथा इसके प्रथम चरण में 230 एकड़ में फ़िल्म सिटी स्थापित की जा रही है। उपरोक्तानुसार प्राप्त चारों बिड्स का अब प्राधिकरण स्तर पर तकनीकी परीक्षण किया जाएगा, तदोपरांत नियमानुसार वित्तीय बिड खोलने की कार्यवाही की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ