सपा की मासिक बैठक में दर्जनों लोगों ने ली सपा की सदस्यता। सुधीर भाटी

मनोज कुमार तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर।
ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर शनिवार को पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक का संचालन दादरी विधानसभा अध्यक्ष रोहित मत्ते गुर्जर ने किया। इस दौरान पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर दर्जनों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में मतदाता सूची पुनरिक्षण कार्यक्रम और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि भाजपा के शासन काल में जनता के हितों कि अनदेखी कि जा रही है। आज गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी सभी परेशान है, लेकिन ये तानाशाह सरकार किसी की नहीं सुन रही है। आज भाजपा सरकार द्वारा पिछड़े और दलितों के हक छीनने का काम किया जा रहा है। सरकार आरक्षण को खत्म करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली और विकास करने वाली पार्टी है और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों एवं शोषित वर्ग की आवाज को बुलंद कर रहे हैं। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, प्रदेश सचिव फकीरचंद नागर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इन्दर प्रधान,  डॉ महेंद्र नागर, श्याम सिंह भाटी, देवेंद्र अवाना, पवन जोगी, मिंटी खारी, उपदेश नागर, सुनीता यादव, सुरेंद्र नागर, मेंहदी हसन, रविंद्र प्रधान, अकबर खान, अजय चौधरी, अतुल शर्मा एडवोकेट, अजीत भाटी,  नीरज भाटी एडवोकेट, सुनील बदौली, राव संजय भाटी, विनीत यादव, विनोद लोहिया, विनय शर्मा, नवनीत शर्मा, सोनू चौधरी, सीपी सोलंकी, अनिल नागर, संजीव नागर, सतवीर गहलोत, हीरालाल यादव, विक्रम टाईगर, लोकेश जनमेदा, राम नरेश चौधरी, आजाद नागर, देवेंद्र भाटी, हुकम सिंह भारती, सतेंद्र नागर, नीतीश भाटी, मोहित  नागर, सतीश भाटी, राहुल आर्यन, तेजपाल तोमर, लखन जाटव, हरवीर प्रधान, सुमित भारती, संजय भाटी, दिगंबर सिंह, जावेद अंसारी, सतीश कुमार, ओमप्रकाश सिंह, हबीब कुरैशी, दलमीरा खान, राकेश शर्मा, राज सिंह, शिव हरी शर्मा, कुंवरपाल भाटी, रामपाल सिंह, सोहनलाल, विनोद कुमार, अजय पाल सिंह, अरुण भाटी, रिजवान खान, सुखराज, विनय उपाध्याय, उपेंद्र यादव मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ