चिम्मन आर्य आर्षवेद गुरूकुल मुर्शदपुर में पांच दिवसीय सामवेद पारायण महायज्ञ का होगा आयोजन

मनोज कुमार तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर।
ग्रेटर नोएडा। आर्य प्रतिनिधि सभा गौतमबुद्धनगर एवं चिम्मन आर्य आर्षवेद गुरूकुल ट्रस्ट मुरसदपुर द्वारा यमुना के निकट पवित्र  सुरम्य  वातावरण में मार्गशीर्ष  महीने में परमपिता परमेश्वर की अनुकंपा से संस्था चिम्मन आर्य आर्षवेद गुरूकुल  मुर्शदपुर में 1 दिसंबर से लेकर 5 दिसंबर तक पांच दिवसीय सामवेद पारायण  महायज्ञ का अनुष्ठान किया जा रहा है । महर्षि दयानन्द का सर्वाधिक आग्रह  यज्ञों के पुनः  प्रचार पर था ।महर्षि  दयानंद ने लिखा है -जब तक इस देश में बड़े-बड़े होम हवन करने का प्रचार रहा यह देश रोगों से रहित सुखों से पुरित था पुनः  यदि प्रचार हो तो वैसा ही हो जाए । महर्षि ने ने यह भी लिखा है " यज्ञ कर्ता व यज्ञ  कार्य में  सहभागी होने वाले मनुष्यों पर ईश्वर प्रसन्न होता है। सभी  आर्य जन परिवार धार्मिक यज्ञ  प्रेमी सज्जन जन इस अनुष्ठान में सादर आमंत्रित है। पूज्य स्वामी चित्तेश्वरानन्द जी व साध्वी प्रज्ञा जी,स्वामी  प्राण देव जी आध्यात्मिक आशीर्वचनों का लाभ उठाएं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ