भारत राष्ट्रीय सेवक संघ प्रमुखता से हर एक आदमी के साथ।




मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स ब्यूरो चीफ गौतमबुद्धनगर 
गौतमबुद्धनगर।भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ विनोद नागर ने जनपद मथुरा में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनकल्याण हेतु भारत राष्ट्रीय सेवक संघ  भारत के सभी सम्मानित भाईयों के साथ संकल्प लेते हुए हर एक आदमी तक उसके मौलिक अधिकारों को मजबूती प्रदान करना है भारत राष्ट्रीय सेवक संघ प्रत्येक गांव एवं शहर में जाकर समितियां का गठन कर राष्ट्र निर्माण के लिए नित्य निरंतर कार्य कर रहा है आज भारत राष्ट्रीय सेवक संघ हर घर तक पहुंचाने का संकल्प लेकर जनप्रतिनिधियों से लेकर आम नागरिक तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है जनसाधारण नागरिक के प्रत्येक समस्या का निराकरण करने का संकल्प भारत राष्ट्रीय सेवक संघ ने लिया है भारत राष्ट्रीय सेवक संघ आज किसान गरीब मजदूर तथा जनतंत्र में ऐसे लोग जिनकी राजनीति में पकड़ नहीं है उन लोगों को आगे बढ़ने का कार्य उनके मौलिक अधिकारों को दिलाने का कार्य भारत राष्ट्रीय सेवक संघ कर रहा है शिक्षा के दृष्टिकोण से लेकर के स्वास्थ्य तक की जिम्मेदारी को निभाने के लिए अधिकारियों के साथ प्रयासरत है कि प्रत्येक नागरिक को अच्छी और बेहतर सुविधा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के जनकल्याणकारी नीतियों तक पहुंचाने का कार्य भारत राष्ट्रीय सेवक संघ कर रहा है इस अवसर पर मथुरा एवं हाथरस के लोगों ने भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के साथ जुड़कर काम करने का संकल्प लिया तथा सैकड़ो युवाओं को भारत राष्ट्रीय सेवक संघ का सदस्य बनाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ