सुधीर भाटी को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी ।

मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स ब्यूरो चीफ गौतमबुद्धनगर 
ग्रेटर नोएडा:- मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें मध्य प्रदेश के मुरैना जिला की दमिनी विधानसभा का प्रभारी नामित किया है। सुधीर भाटी वर्तमान में समाजवादी पार्टी के जनपद गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष है, उनकी गिनती अखिलेश यादव के बेहद करीबी लोगों में होती है। जब से वह जिलाध्यक्ष नियुक्त हुए  लगातार पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे, उनकी कर्मठता और मेहनत को देखते हुए उन्हें मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में यह महत्वपूर्ण की जिम्मेदारी दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ